Vasant Panchami 2023: वसंत पंचमी के दिन जरूर ट्राई करें ये 5 हेल्दी ट्रेडिशनल रेसिपी, सेहत के साथ स्वाद में भी हैं जबरदस्त

Vasant Panchami 2023: वसंत पंचमी 2023 के शुभ अवसर पर हम आपको पांच हेल्दी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 24, 2023 12:48 PM IST

Vasant Panchami 2023 Date: इस साल वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी (वृहस्पतिवार) को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, वसंत पंचमी का यह पर्व हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान और विद्या का पर्व माना जाता है। खासकर इस दिन लोग देवी सरस्वती की पूजा करते हैं और उन्हें बूंदी और लड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाते हैं। इस शुभ दिन पर लोग पीले रंग का वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के व्यंजनों का सेवन भी किया जाता है। पीला रंग प्रकाश, समृद्धि और आशावाद का प्रतिनिधित्व करता है।

वसंत पंचमी 2023  (Basant Panchami 2023) के इस मौके पर यहां हम आपको कुछ ट्रेडिशनल रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि ना सिर्फ यह स्वादिष्ट व्यंजन है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद हैं।

वसंत पंचमी पर खाएं ये 5 हेल्दी और ट्रेडिशनल रेसिपी - (Vasant Panchami Healthy Recipes in Traditional Way in Hindi)

खिचड़ी - Khichdi

खिचड़ी एक पौष्टिक आहार है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह शुद्ध देसी घी, चावल, दाल और सब्जियों के साथ बनाया जाता है, यह व्यंजन वसंत पंचमी 2023 का एक सर्वोत्तम आहार है।

बूंदी के लड्डू - Boondi Laddu

मिठाई भारत में विश्व प्रसिद्ध है। छोटे, गोल, पीले और मीठे, ये लड्डू घी और केसर की गुणवत्ता के साथ बनाए जाते हैं। पकवान को बेसन से बनाया जाता है, जिसे गर्म चाशनी में डुबोया जाता है और मेवों से सजाया जाता है।

बेसन चूरमा - Besan Choorma

शुद्ध घी, बेसन, चीनी और केसर से भरा हुआ यह व्यंजन वसंत पंचमी के लिए एक उत्तम व्यंजन है। यह व्यंजन राजस्थान से आता है और इसे बनाना बहुत ही आसान है।

केसरी राजभोग - Kesari Rajbhog

बंगाली व्यंजन केसर स्वाद की चीनी की चाशनी में डूबा हुआ स्पंजी छैना से बनी मिठाई है। राजभोग आपके दिन में वह सारी मिठास भर देगा जिसकी आपको वसंत पंचमी के पावन पर्व पर जरूरत है।

केसरी चावल - Kesari Chawal

इस व्यंजन को आमतौर पर मीठा चावल के नाम से जाना जाता है। यह चीनी की चाशनी और केसर में पकाया जाने वाला मीठा चावल है। पंजाबी घरों में यह डिश बहुत आम है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source