... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 15, 2019 3:53 PM IST
सर्वे में 63 फीसदी भारतीयों का कहना था कि वे गोश्त के बदले वनस्पति से प्राप्त भोजन खाना पसंद करते हैं। ©Shutterstock.
ग्लोबल रिसर्च कंपनी इप्सोस की रिपोर्ट ‘फूड हैबिट्स ऑफ इंडियंस : इप्सोस अध्ययन’ के मुताबिक भारतीयों की खानपान के प्रति आदतों में बदलाव आ रहा है। अगस्त से सितंबर के दौरान 29 देशों में करवाए गए सर्वे में 63 फीसदी भारतीयों का कहना था कि वे गोश्त के बदले वनस्पति से प्राप्त भोजन खाना पसंद करते हैं।” जबकि जापान में 13 फीसदी और 12 फीसदी ब्रिटिश शाकाहार पसंद करने वाले थे। इससे जाहिर होता है कि हमारे देश में शाकाहार के प्रति रुझान एक बार फिर से बढ़ने लगा है।
यह भी पढ़ेें - साधारण से दिखने वाले तिल, गुड़ और खिचड़ी के हैं असाधारण लाभ
परंपरागत भोजन है शाकाहार
देश के अधिकांश राज्यों में बनाया और खाया जाने वाला पारंपरिक भोजन शाकाहार ही है। यह न केवल सुपाच्य होता है, बल्कि सेहत को भी इसके कई लाभ होते हैं। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन से लेकर टीएन शेषन तक कई नामचीन लोग शाकाहार की वकालत करते रहे हैं। यदि आप भी अपनाना चाहते हैं शाकाहार तो हम आपको बताते हैं इसके पांच बड़े फायदे।
यह भी पढ़़े़ें - दाल-चावल खाने के ये फायदे जान लेंगे, तो डिनर में नहीं खाएंगे सूप और सलाद
पोषक तत्वों से भरपूर
सब्जियों में बहुत से आवश्यक तत्व जैसे विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड इत्यादि पाया जाते है जिससे कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता हैं। इसके अलावा शाकाहारी भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसायुक्त पदार्थ भी पाये जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है। शाकाहारी भोजन में शरीर की जरूरत के हिसाब से कैलोरीज और विटामिन पाये जाते है। शाकाहार भोजन में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
देश के अधिकांश राज्यों में बनाया और खाया जाने वाला पारंपरिक भोजन शाकाहार ही है। यह न केवल सुपाच्य होता है, बल्कि सेहत को भी इसके कई लाभ होते हैं। ©Shutterstock.
हृदय रोगों की संभावना कम
शुद्घ शाकाहार भोजन करने वाले व्यक्तियों को हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना कम ही रहती है। क्योंकि मांसाहार की तुलना में शाकाहारी भोजन में संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिससे यह हृदय रोगों की आशंका कम करता है।
यह भी पढ़ें - मीट खाने के शौकीन हैं और पिता नहीं बन पा रहे हैं, तो इसे जरूर पढ़ें
हाई ब्लड प्रेशर से बचाव
शाकाहारियों में हाई ब्लड प्रेशर की संभावना मांसाहारियों की तुलना में बहुत कम होती है और यह वजन व नमक पर निर्भर नहीं करता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसे लोग कॉम्लेक्स क्राबोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में ग्रहण करते हैं और इनमें शारीरिक स्थूलता भी कम होती है।
यह भी पढ़ें – कहीं इनफर्टिलिटी की वजह आपके घर के क्लीनिंग प्रोडक्ट तो नहीं !
कैंसर से बचाव
शाकाहारी भोजन में विभिन्न प्रकार के रोगों से भी आपको बचाता है। शाकाहार का सेवन करने वाले व्यक्तियों में कई प्रकार के कैंसर रोगों जैसे फेफड़ों का कैंसर, आंत का कैंसर इत्यादि की संभावनाएं भी कम होती हैं। शोधों में भी ये बात साबित हो चुकी है कि शाकाहार का सेवन करने वाले व्यक्तियों में स्तन कैंसर का खतरा भी कम होता है। ऐसा शाकाहारियों में एस्ट्रोजन की कम मात्रा पाये जाने के कारण होता है। अनाज, फली, फल और सब्जियों में रेशे और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं, जो कैंसर को दूर रखने में सहायक होते हैं।
किडनी रोगों से बचाव
किडनी की समस्या या इससे होने वाले रोगों में भी शाकाहारी भोजन लाभकारी है। शाकाहारी भोजन किडनी से संबंधित रोगों की रोकथाम में सहायक होता है। अध्ययनों के अनुसार, यूरीन के द्वारा प्रोटीन का निकल जाना, कोशिकाओं द्वारा रक्त छनने की गति, किडनी में रक्त संचार और किडनी से संबंधित विकार मांसाहारियों की तुलना में शाकाहारियों में कम पाए जाते हैं।