
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 28, 2022 10:02 AM IST
Health benefits of sprouted flax seeds: बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपने पहले भी कई चीजों के बारे में सुना होगा लेकिन ज्यादातर चीजें धीरे-धीरे काम करती है। लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं, जो तेजी से बढ़ते शुगर को कम करने में मदद करती हैं। ऐसी ही चीज है अलसी के बीज, जिसका सेवन करने से बढ़ते शुगर को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अलसी के अंकुरित बीज सामान्य अलसी के बीजों से कई ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और इनका सेवन करने से शुगर को तेजी से कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं है इन बीजों से कई अन्य फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में हम अलसी के अंकुरित बीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में जानने वाले हैं और साथ ही अंकुरित अलसी का सेवन करने के सही तरीकों के बारे में भी हम जानकारी प्राप्त करेंगे।
अंकुरित अलसी का सेवन करने से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों में मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं -
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों को काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अंकुरित अलसी के बीज और भी ज्यादा प्रभावी रूप से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छा स्कैनक्स भी हो सकता है।
यूरिक एसिड से परेशान लोग भी अलसी के अंकुरित बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाउट के मरीज भी अलसी के अंकुरित बीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, गाउट के मरीजों को एक बार इनका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
हार्मोन को बैलेंस रखने के लिए भी अंकुरित बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अलसी के अंकुरित बीज खाने से शरीर में लिगनन बढ़ता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद करता है। साथ ही स्प्राउटेड फ्लेक्स सीड्स नियमित रूप से खाने से शरीर के अन्य हार्मोन भी बैलेंस में रहते हैं।
शरीर के डाइजेशन व मेटाबॉलिज्म प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए भी अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
अलसी के अंकुरित बीजों का सेवन करना काफी आसान है। आप इसे स्कैनक्स के रूप में किसी भी समय खा सकते हैं या फिर सलाद में मिला कर खा सकते हैं। कुछ लोगों को अलसी के अंकुरित बीज खाने से हल्का सा कड़वापन महसूस हो सकता है, ऐसे में आप बीजों में थोड़ा नींबू व काला नमक डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
हालांकि, आपके स्वास्थ्य, उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर आपको कितनी मात्रा में अंकुरित अलसी के बीजों का खाना चाहिए, इस बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें। कुछ लोगों को अलसी के बीजों के ज्यादा सेवन से पेट में दर्द, गैस बनना, पेट फूलना या फिर खट्टी डकार आने जैसे लक्षण हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर से इस बारे में पहले ही बात कर लेना फायदेमंद रहता है।