Kombucha tea: कई छोटी-बड़ी बीमारियों से छुटकारा दिलाती है चीन की ये चाय, जानें कोम्बुचा चाय के 5 बड़े फायदे

Healthy drink: भारत समेत कई देशों में कोम्बुचा चाय खूब पॉपुलर होती जा रही है और ऐसा होने के पीछे इस चाय में मौजूद स्वास्थ्य गुण हैं। जानें क्या है कोम्बुचा चाय और इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 6, 2024 6:29 PM IST

Benefits of kombucha tea: कोम्बुचा टी एक खास प्रकार का ड्रिंक है, जिसके बारे में जाना जाता है कि इसकी उत्पत्ति चीन में हुई थी। उस समय यह चीन का एक पारंपरिक पेय था, लेकिन इसका अनोखा स्वाद और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के कारण दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। सेहत के लिए कोम्बुचा चाय को बेहद फायदेमंद बताया गया है और नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई छोटी और बड़ी बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही कोम्बुचा चाय में कुछ खास प्रकार के पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं। इस लेख में हम आपको कोम्बुचा चाय के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं कोम्बुचा चाय का सेवन करने से शरीर कौन सी बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए (Improve immunity)

शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कोम्बुचा चाय का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। शोध बताते हैं कि कोम्बुचा चाय आपको इंफेक्शन व बीमारियों से बचाती है और यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी लाभदायक मानी जाती है। यदि आपको लग रहा है की आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और आपको किसी प्रकार का संक्रमण होने वाला है तो आप इस चाय को पी सकते हैं। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट व डिटॉक्सिफिकेशन गुण होते है जो आपको खतरनाक रेडिकल्स से बचाती है।

लिवर रोगों से बचाए (Prevent liver disease)

लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए भी कोम्बुचा चाय का सेवन किया जा सका है। कुछ अध्ययनों के अनुसार कई ऐसे हानिकारक टॉक्सिन होते हैं, जो लिवर को डैमेज कर सकते हैं। कोम्बुचा में मौजूद खास तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को इन टॉक्सिंस व फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करती है।

मोटापे को रोके (Stop Obesity)

मोटापा अकेला ही कई बीमारियों की जड़ होता है और कोम्बुचा चाय का सेवन करना मोटापे से बचा सकता है।

कोम्बुचा चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोम्बुचा चाय में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं।

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल (Control blood pressure)

शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी कोम्बुचा का चाय का सेवन किया जा सकता है। इस खास चाय में मौजूद प्रोबायोटिक्स जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और साथ ही हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।

आंत की बीमारियों को दूर करे (Prevent intestinal disease)

नियमित रूप से कोम्बुचा टी का सेवन करने वाले लोगों को अक्सर आंतों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी कम रहता है। कोम्बुचा चाय में कई ऐसे खास तरह के तत्व होते हैं, जो आंतों को साफ करते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में हमारी मदद करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source