
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 17, 2023 5:45 PM IST
स्वास्थ्य के लिए फास्टिंग के फायदे
Fasting benefits for body: जिस प्रकार समय पर भोजन करना हमारी सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है, उसी प्रकार समय पर व्रत रखना भी हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। हमारे देश में प्राचीन समय से ही लोग व्रत रखते आ रहे हैं और आयुर्वेद के अनुसार व्रत रखने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं बल्कि कई मॉडर्न साइंस भी मानता है कि व्रत रखने से शरीर को कई अलग-अलग फायदे मिलते हैं। अनेक त्यौहार व ऐसे दिन हैं, जिनके मौके पर फास्ट रखा जाता है। हालांकि, आप ये चीजें नहीं मानते हैं, तो भी आपके लिए फास्ट रखना काफी फायदेमंद रहता है। इस लेख में हम आपको फास्ट रखने से हमारे स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि महीने में कितने दिन फास्ट रखना चाहिए।
फास्ट रखना हर किसी को पसंद नहीं होता है और अगर यह आपको भी पसंद नहीं है, तो इसके फायदे जानकर आप भी फास्ट रखना शुरू कर देंगे। चलिए जानते हैं व्रत रखने से क्या फायदे मिलते हैं -
कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि फास्टिंग करना ब्लड शुगर लेवल में सुधार करने में मदद कर सकता है और यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें डायबिटीज होने का ज्यादा खतरा है। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि फास्टिंग करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा कम हो जाता है।
दिल को हेल्दी रखने के लिए भी फास्टिंग बहुत फायदेमंद मानी जाती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार सही समय पर फास्टिंग करना ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों को ही कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य रिसर्च भी किए जा चुके हैं, जिनमें पाया गया कि फास्टिंग दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकती है।
शरीर को बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फास्टिंग काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, हम यह नहीं कह रहे है आप जितना ज्यादा व्रत रखेंगे आपके शरीर का वजन उतना ही कम होगा। लेकिन उचित समय पर और सही तरीके से फास्ट रखना शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
अगर आप डिप्रेशन, चिंता या तनाव जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपके लिए फास्टिंग काफी फायदेमंद हो सकता है। सही तरीके से फास्टिंग करने से आपके शरीर में हार्मोन का बैलेंस सही होने लगता है, जिससे कोर्टिसोल लेवल में भी सुधार होने लगता है।
यह पूरी तरह से आपकी सेहत पर निर्भर करता है। अगर आप पूरी तरह से हेल्दी हैं और आपके शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ या कम नहीं है, तो आप हफ्ते में एक दिन व्रत रख सकते हैं। लेकिन जिन लोगों का शारीरिक वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है, ज्यादा कम है, कमजोरी या अन्य कोई हेल्थ प्रॉब्लम है ऐसे में आपको महीने में एक या दो दिन का फास्ट ही रखना चाहिए। अगर आप किसी क्रोनिक बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आपको फास्ट रखना शुरू करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लेनी चाहिए।