
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 17, 2023 3:08 PM IST
हृदय हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल का स्वस्थ रहना कितना जरूरी है? इसको स्वस्थ रखने के लिए हमें एक हेल्दी डाइट की आवश्यकता होती है। इन दिनों खराब रहन-सहन के कारण हृदय रोगों की समस्या बढ़ रही है और कम उम्र में भी कार्डियक अरेस्ट जैसे केस सामने आए हैं।
ओवरऑल हेल्थ और दीर्घायु के लिए हृदय का स्वस्थ रहना आवश्यक है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन साथ ही स्वस्थ सब्जियों और फलों का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। आवश्यक पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर, ये प्राकृतिक चीजें आपके दिल को सुचारू रूप से काम करने में मददगार हैं। इसलिए कुछ विशेष सब्जियों और फलों को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं। आइए जानते हैं उनके विषय में।
पालक, केल, कोलार्ड ग्रीन्स और जैसी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होती हैं। उनमें पोटेशियम का उच्च स्तर होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इन हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने से हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल एक कप ब्रोकली में 5 ग्राम फाइबर और पॉलिफिनॉल्स साथ में विटामिन और और मिनरल्स भी होते हैं। केल का सेवन करने से विटामिन सी, फाइबर ,विटामिन ए जैसे पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इसलिए इनको सुपरफूड भी माना जाता है। अगर बात करें ब्रसेल्स की तो वह भी पौष्टिक तत्वों का खजाना है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन के, विटामिन ए ,विटामिन सी और मिनरल जैसे तत्व होते हैं।
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी ब्लैकबेरी व जामुन फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन का सेवन ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने के लिए सहायक हैं। इसमें विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट की काफी मात्रा होती है। माना जाता है कि ब्लैकबेरी में ग्रीन टी के बराबर पॉलिफिनॉल्स की मात्रा मौजूद होती है। रास्पबेरी फाइबर का रिच सोर्स है। इसका सेवन 8 ग्राम फाइबर साथ में मैंगनीज और विटामिन सी दे सकता है।
कहावत है कि "प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है" जो कि सच है। सेब में घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। सेब में क्वेरसेटिन, कैटेचिन और फ्लोटिडजिन व क्लोरोजेनिक एसिड व फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
गाजर कैरोटिनाइड से भरपूर होती है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है। इसका सेवन दिल के रोग का कारण बनने वाले रेडिकल्स से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
प्याज सल्फर युक्त फाइटोकेमिकल्स का एक समृद्ध स्रोत है। ये फाइटोकेमिकल्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक हैं। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
टमाटर को लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख सोर्स माना जाता है। इसमें विटामिन सी और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।
शतावरी में विटामिन बी सिक्स होता है, जो होमोसिस्टाइन को कम करता है। जबकि अमीनो एसिड का ही एक रूप है और हृदय रोगों का कारण भी।
शिमला मिर्च में फोलेट प्रचुर मात्रा में होता है जो कि होमोसिस्टाइन को कम करने में सहायक है।
लहसुन में फाइटोकेमिकल्स होते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।