Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इस विटामिन की कमी से बार-बार बीमार पड़ रहे हैं आप, इन शाकाहारी चीजों से करें इसकी पूर्ति

Zinc Rich Foods : शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए आप कुछ हेल्दी शाकाहारी विकल्प का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

शरीर में इस विटामिन की कमी से बार-बार बीमार पड़ रहे हैं आप, इन शाकाहारी चीजों से करें इसकी पूर्ति

Written by Kishori Mishra |Updated : January 30, 2024 11:29 AM IST

Zinc Rich Foods : जिंक हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह हमारे शरीर में शरीर में सौ से अधिक एंजाइमेटिक प्रतिक्रियाओं में भूमिका निभाता है। ऐसे में शरीर में जिंक की पूर्ति करना बेहद जरूरी होता है। अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए, तो कई तरह की परेशानी का अनुभव हो सकता है, जिसमें बार-बार बीमार पड़ना, बालों का तेजी से झड़ना, घाव लंबे समय तक ठीक न होना इत्यादि शामिल है। शरीर में जिंक की पूर्ति के लिए आप कई तरह के हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों से आपके शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

1. जिंक की कमी दूर करे सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से जिंक प्राप्त हो सकता है। करीब 28 ग्राम सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को लगभग 1.5 मिलीग्राम जिंक प्राप्त हो सकता है। इसमें भरपूर रूप से विटामिन ई, थायमिन, मैंगनीज और तांबा होता है, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में असरदार साबित हो सकता है। 

2. मशरूम में जिंक की होती है अच्छी मात्रा

मशरूम स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से 100 ग्राम मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को लगभग 1 मिलीग्राम जिंक प्राप्त हो सकता है। इसके सेवन से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह कई अन्य समस्याओं से दूर रख सकता है।

Also Read

More News

3. जिंक से भरपूर होता है कद्दू का बीज

शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए आप कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 28 ग्राम रोस्टेड कद्दू के बीजों से आपके शरीर को लगभग 2.2 मिलीग्राम जिंक प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं, कद्दू के बीजों का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह मानसिक समस्याओं को भी दूर कर सकता है। 

4. मसूर की दालों का करें सेवन

जिंक की पूर्ति के लिए आप रोजाना करीब 100 ग्राम यानी 1 कटोरी मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को लगभग 1.3 मिलीग्राम जिंक प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही यह पॉलीफेनोल्स और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर हैं। साथ ही इससे प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। यह शाकाहारियों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। 

5. काजू जिंक है अच्छा स्त्रोत

शरीर में जिंक की पूर्ति के लिए आप काजू का सेवन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 28 ग्रम कच्चे काजू से आपके शरीर को लगभग 1.6 मिलीग्राम जिंक प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा यह प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इससे शरीर की सूजन, हार्ट डिजीज, कमजोर हड्डियों की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मशरूम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।