Digestion Problem: आपके डाइजेशन को खराब कर देते हैं ये 5 फूड, गैस-कब्ज और आंतों में सूजन का बनते हैं कारण

Digestion Problem: क्या खाना पचाने में आपको परेशानी होती है। अपच की वजह से आपको बहुत सी समस्याएं जैसे कब्ज आंतों में सूजन या एसिडिटी हो सकती है। जानिए क्या है वजह।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 10, 2021 2:00 PM IST

यदि आप भी कई बार पाचन सम्बन्धित समस्याओं (Digestion Problem) से परेशान हो जाते हैं तो उसका मुख्य कारण आपका खानपान ही होता है। यदि आप कुछ उल्टा-सीधा खा लेते हैं या आप खाना गलत समय पर खाते हैं तो आपको कुछ समस्याएं जैसे आंतों में सूजन, गैस या कब्ज आदि भी हो जाती है। कुछ आहार हैं जिनके सेवन से हमारा डाइजेशन खराब हो जाता है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए आपको यहां हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो खराब डाइजेशन के लिए जिम्मेदार हैं। इनसे आपको दूर रहना होगा और खासकर तब जब आपका पाचन सामान्य रूप से न होकर कुछ अधिक समय लेता हो या फिर आपको पहले से ही पाचन से सम्बन्धित कोई समस्या हो।

डाइजेशन खराब करने वाले आहार - Foods To Create Digestion Problem In Hindi

1. तले हुए खाद्य पदार्थ

इस प्रकार की चीजों में फैट अधिक होता है और आपको इन्हें खाने से डायरिया आदि हो सकता है। इस प्रकार के खाने में अधिक सॉस, अधिक मात्रा में कार्ब व मक्खन व क्रीमी चीजें होने के कारण यह चीजें बहुत अन हेल्दी होती हैं और आपकी पाचन प्रक्रिया को कठिन बना सकती हैं। इस प्रकार के खाने की बजाए आप रोस्ट या बेक किया हुआ खाना खा सकते हैं व सॉस के लिए भी किसी लाइट सॉस का प्रयोग कर सकते हैं।

2. खट्टे फल

इस प्रकार के फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह आपके पेट को खराब कर सकतें हैं। ऐसे में जिन फलों में अधिक विटामिन सी होता है या जो खट्टे फल होते हैं उन्हें ज्यादा मात्रा में खाना अवॉइड करें व इस प्रकार के फलों को रात के समय तो बिल्कुल भी न खाएं। इनसे आपकी पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है व आपके पेट से सम्बन्धित बहुत सी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

3. बहुत अधिक फाइबर

जिन चीजों में अधिक फाइबर होता है जैसे अनाज व सब्जियां वह आपके शरीर व पाचन के लिए तो अच्छी होती हैं। लेकिन यदि आप इन चीजों को बहुत अधिक मात्रा में खाते हैं तो इससे आपको पाचन सम्बन्धित समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इससे आपको गैस व पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में फाइबर से युक्त चीजें न खाएं।

4. बीन्स

बीन्स में हेल्दी प्रोटीन व फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, लेकिन इनमें ऐसी शुगर भी शामिल होती है जिसका पाचन करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए इससे आपको गैस व पेट दर्द की समस्या होनी शुरू हो जाती है।

आपके शरीर में ऐसे एंजाइम्स नहीं होते हैं जो इस प्रकार की शुगर को ब्रेक कर सके। आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया यह काम करते हैं और वह आपके पेट में गैस जैसी समस्या का कारण बनते हैं। यदि आपको बीन्स खाने ही हैं तो आप इन्हें बनाने से कुछ समय पहले पानी में भिगो सकते हैं। जिससे उनसे ज्यादातर शुगर निकल जाएगी और इनका पाचन भी आसानी से हो जाएगा।

5. अधिक तीखा भोजन

अधिक तीखा भोजन खाने से भी आपका पाचन अच्छे से नहीं होता है और आपको बहुत सी समस्याएं जैसे पेट दर्द या पेट में गैस आदि हो जाती हैं। इसलिए इस प्रकार के भोजन को अधिक मात्रा में न खाएं। इन सभी बातों का ध्यान कर आप अपने डाइजेशन को खराब होने से बचा सकते हैं।