Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin B12 Deficiency : शरीर के हर अंग को बेहतर तरीके से कार्य के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर शरीर में विटामिन्स की कमी होने लगे, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी 12 भी शामिल है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर रेल ब्लड सेल्स और कोशिकाओं के बनने में परेशानी होती है। वहीं, नर्वस सिस्टम पर भी असर होता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप कुछ हेल्दी आहार का सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको विटामिन बी12 की कमी को दूर करने वाले कुछ हेल्दी आहार के बारे में बताएंगे, जिससे बिना सप्लीमेंट्स के विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है। पालक विटामिन बी12 का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसका सेवन आप कई तरह की सब्जियों, स्मूदीज और सलाद के रूप में कर सकते हैं।
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। यह आयरन के साथ-साथ फाइबर और विटामिन बी12 का भी काफी अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है। अगर आप अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो इसका सलाद, जूस, रायता इत्यादि बनाकर सेवन करें।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए कद्दू का सेवन करें। यह विटामिन बी12 का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसका सेवन सब्जी, रायता, भुजिया इत्यादि के रूप में किया जा सकता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए मशरूम का सेवन करें। यह विटामिन डी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा यह प्रोटीन, कैल्शियम नियासिन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
आलू एक स्टार्च युक्त सब्जी है, जिसके सेवन से शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आलू में अल्कलाइन की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसमें पोटेशियम, विटामिन बी12, सोडियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही यह आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्त्रोत है, जिससे शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप इन आहार का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।