चावल के बारे में पांच मिथक जिन पर भूलकर भी न करें विश्वास, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डाइट को लेकर सतर्कता जरूरी है लेकिन डाइट को लेकर भ्रम खतरनाक होता है. चावल के बारे में भ्रम (Myths About Rice) भी आपको गलत जानकारी के साथ हेल्थ के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 4, 2019 4:08 PM IST

चावल, दाल और रोटी भारतीय समाज का सबसे लोकप्रिय भोजन है. हाल के वर्षों में चावल को लेकर कई भ्रम (Myths About Rice) फैल गये हैं. हाल के वर्षों में मोटापा की मुख्य वजह चावल खाना भी माना जाने लगा है, जो कि सबसे बड़ा भ्रम है. हम यहां पर Myths About Rice के बारे में बात करेंगे. चावल के बारे में आप अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि यह फैट बढ़ाता है। कुछ लोग तो यह भी कहते हुए मिल जाएंगे कि मैं अपना वजन घटाने का प्रयास कर रहा/रही हूं इसलिए आजकल चावल से परहेज है। चावल के बारे में सबसे बड़ा मिथक (Myths About Rice) यह भी है कि चावल खाने से नींद बहुत आती है।

अगर हम अपने भारतीय खान-पान के संदर्भ में प्राचीन समाज की बात करें तो चावल, रोटी, दाल और सब्जी का कॉम्बिनेशन अमीरों का भोजन होता था, जिसे लोग एक संतुलित आहार मानते थे। क्या आपने कभी यह सोचा, फिर आधुनिक समाज में ऐसा क्या हुआ कि लोग चावल के बारे में इस तरह की बात करने लगे हैं।

कोलंबिया एशिया रेफरल अस्पताल, यशवंतपुर की डायटिशियन पाविथ्रा एन राज बता रहीं हैं चावल के बारे में जो आपको चारों तरफ फैले मिथकों से बचाएगा।

चावल में ग्लूटेन होता है

rice-and-myths

चावल एक ग्लूटेन-फ्री फूड है। यह उन लोगों को लिए बेहतर होता है जिनको ग्लूटेन (सीलिएक रोगी) से एलर्जी होती है। सफेद चावल हो या भूरा चावल सभी ग्लूटेन फ्री होते हैं। ग्लूटेन-फ्री डायट किसे खानी चाहिए ? इस सवाल की जानकारी जिसे नहीं पता वो भी चावल पर ज्ञान दे देता है.

चावल से फैट बढ़ता है

Black-Rice-and-myths

जब भी वजन घटाने की बात आती है तो अक्सर लोग खान-पान में चावल का उपयोग बंद करने की बात करते हैं। हर कोई यह कहता है की चावल से फैट बढ़ता है। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। यह बहुत कुछ उसकी मात्रा पर निर्भर करता है।

यदि आप डेली थोड़ा सा चावल अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इससे फैट न बढ़ने की संभावना कम होती है। सच बात तो यह है कि चावल विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।

चावल को फैट के लिए जिम्मेदार बताना गलत है। चावल की कितनी मात्रा आप खाते हैं यह उस बात पर निर्भर करती है। चावल के प्रकारों पर भी ध्यान देना होता है जैसे लाल चावल, भूरा चावल, काला चावल और सबसे अधिक प्रयोग में आने वाला सफेद चावल।

संशोधित चावल की जगह कम संशोधित चावल का प्रयोग ज्यादा किया जा सकता है। सफेद चावल जो पूर्णरूप से संशोधित होता है इसमें 90 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 8 प्रतिशत प्रोटीन और 2 प्रतिशत वसा होता है।

रात में चावल खाने से मोटापा बढ़ता है

brown-rice-and-myths

चावन दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फूड है। यह फाइबर, विटामिन बी सहित कई अन्य पोषक तत्वों का मुख्य स्रोत है। चावल जैसे कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड अक्सर वजन बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई शोध में यह पाया गया है कि चावल आपको अकेले फैटी बनाने का जिम्मेदार नहीं है। कोई भी फूड अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। अतः हमें अपने खान-पान की मात्रा को संयमित करना चाहिए।

रात में कार्बोहाइड्रेट नहीं खाना चाहिए, यह एक मिथक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप चावल कब खा रहे हैं। खाने में आप कितनी कैलौरी ले रहे हैं और आपके शरीर को कितनी कैलौरी की जरूरत है यह बात ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

चावल जल्दी पचता नहीं

red-brown-rice-and-myths

सच बात तो यह है कि सफेद चावल पूर्णतः संशोधित होता है इसके ऊपरी परत की भूसी और रोगाणु परतों को पूरी तरह से हटा दिया जाता है और यह आसानी से पचता है। सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस और रेड राइस पचने में थोड़ा समय लेते हैं क्योकि उनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।

वजन घटाने के लिए ब्राउन राइस का उपयोग किया जाता है इसके अलावा ब्लडप्रेशर, स्तन कैंसर, गैल्स्टोन जैसे रोगों को रोकने में मदद करता है, हड्डियों को भी मजबूत करने के साथ ही साथ हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।

डायबिटीज के लिए चावल खतरनाक है

top 5 Myths About Rice know expert comments in Hindi

कोई भी फूड सही मात्रा में खाया जाय तो वह बॉडी के लिए फायदेमंद होता है। चावन तो एक कार्बोहाइड्रेट युक्त एक हेल्दी फूड है। चावल में मैग्निशियम, फॉस्फोरस, ऑयरन, फोलिक एसिड, थियामीन और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं।

डायबिटीज के रोगी प्रोटीन और फाइबर युक्त अन्य खाद्य पदार्थों के साथ तालमेल रखते हुए चावल खा सकते हैं लेकिन इसे दिन में कई बार खाने से बचना चाहिए।

चावल में प्रति 100 ग्राम कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं उसे आप इस सूची में देख सकते हैं। 

For 100 gms Raw Rice (uncooked)Calories(kcal)Carbohydrate(g)Protein(g)Fibre(g)Glycemic Index
White Rice149178.247.942.8172-89
Brown Rice148074.809.164.4350-55
Parboiled Rice147177.167.813.7438
Rice flakes148076.957.443.46
Rice puffed151477.687.472.56
Sugar148084.871.85
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source