Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीले-पीले बेजान नाखूनों में चमक लाने के लिए खाएं ये 5 तरह की चीजें, लंबे और मजबूत होंगे Nails

Foods for Nails :  नाखूनों की खूबसूरती और मजबूती के लिए कई तरह के आहार का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

पीले-पीले बेजान नाखूनों में चमक लाने के लिए खाएं ये 5 तरह की चीजें, लंबे और मजबूत होंगे Nails

Written by Kishori Mishra |Updated : February 4, 2024 11:27 AM IST

Foods for Nails : हम जो खाना खाते हैं उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव शरीर के हर एक अंग पर होता है। ऐसे में आपको इस बात को जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि खानपान का असर नाखूनों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। नाखूनों का पीला होना, नाखूनों का टूटना, नाखूनों का भंगुर होना जैसी स्थितियां भी आपके खाने की चीजों पर निर्भर करती है। अगर आप नाखूनों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर अधिक जोर दें। अगर आप खाने पर अच्छे से ध्यान देंगे, तो आपके पीले-पीले नाखून चमकदार और खूबसूरत बनेंगे। आइए जानते हैं कि किस तरह नाखूनों की चमक बढ़ाएं?

अंडे है फायदेमंद

नाखूनों की चमक और ग्रोथ के लिए अंडों का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह विटामिन डी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो नाखूनों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होता है इतना ही नहीं, अंडों में सल्फर होता है, जिससे नाखूनों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। 

संतरा और पीले रंग की सब्जियांं

नाखूनों की ग्रोथ के लिए संतरा और पीली सब्जियों का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। पीले रंग की फल और सब्जियों में बीटा कैरोटीन होता है, जिसके सेवन से शरीर को काफी लाभ हो सकता है। साथ ही इसमें टामिन ए होता है, जो आपके नाखूनों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। पीले फल और सब्जियों के रूप में आप गाजर, शकरकंद, शिमला मिर्च, स्क्वैश, मक्का, कद्दू जैसी फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 

Also Read

More News

हेल्दी फैट का करें सेवन

नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हेल्दी फैट युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से आपको अपने आहार में ड्राईफ्रूट्स, एवोकाडो, बीज इत्यादि को शामिल करने की जरूरत होती है। इनमें हेल्दी फैट के अलावा मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। साथ बी नाखूनों की चमक को बढ़ावा देते हैं। 

हरी पत्तेदार सब्जियां

नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इसके लिए आप अपने आहार में केल, पालक, बथुआ जैसे साग को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इन पत्तेदार साग-सब्जियों में कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे-  पोटैशियम, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो नाखूनों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकते हैं। 

बेरीज

बेरीज जैसे - ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। इससे नाखूनों के लिए बेरीज काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नाखूनों की खूबसूरती और मजबूती को बेहतर करने के लिए इन फल और सब्जियों का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।