आंखों की रोशनी हो रही है कम तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें. बुढ़ापे में भी नहीं पड़ेगी चश्मे की जरूरत 

Foods For Eyesight : बढ़ती उम्र के साथ आंखों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी को कैसे करें बेहतर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 31, 2023 12:47 PM IST

Foods For Eyesight : आंखों से ही हम खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। बिना आंखों के इस रंगीन दुनिया को देखना संभव नहीं है। इसलिए आंखों को हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी है। हम में से अधिकतर लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से आंखों की किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे हैं। खासतौर पर बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी हमेशा अच्छी रहे तो इसके लिए आपको अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए क्या खाएं?

आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए क्या खाएं? ( Foods that brighten eyes )

आंखों की रोशनी को बेहतर करना चाहते हैं, तो अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड को जरूर शामिल करें। हमारे आसपास ऐसे कई आहार हैं, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

मछली और मछली का तेल

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए मछली काफी फायदेमंद होती है। यह आंखों की अन्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने में भी प्रभावी है। दरअसल, मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आपके आंखों की रोशनी को बेहतर करने में प्रभावी है। सैल्मन, टूना, ट्राउट, सार्डिन और हिलसा जैसी कई मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकता है। इसकी मदद से आप ड्राई आई की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

ड्राई फ्रूट्स और फलियां

आंखों की रोशनी को अगर आप अच्छा करना चाहते हैं, तो ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करें। यह बढ़ती उम्र में आंखों को होने वाले नुकसान से बचाव कर सकता है। इसके साथ ही आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में प्रभावी है। इसके लिए आप अपने आहार में अखरोट,काजू, ब्राजील सुपारी, मूंगफली, मसूर की दाल जैसी चीजों को आहार में शामिल करें। 

खट्टे फलों का करें सेवन

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें। खट्टे फल आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं। मुख्य रूप से नींबू, संतरा, मौसमी जैसी चीजें विटामिन सी से भरपूर होती हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद हैं। 

पत्तेदार सब्जियां

आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। यह ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो आंखों के लिए अनुकूल हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए आप अपने आहार में गोभी, पालक, मेथी, गाजर जैसी चीजों को शामिल करें। इससे आंखों की रोशनी अच्छी होगी। 

अंडों का करें सेवन

आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए आप अंडों का सेवन कर सकते हैं। यह जेक्सैन्थिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर करने में प्रभावी है।

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आप इन हेल्दी आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ही जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source