
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 7, 2023 4:01 PM IST
Diets for Dengue : देशभर के कई हिस्सों में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए इसके प्रसार को रोकना बहुत ही जरूरी है। डेंगू से बचाव के लिए आपको सबसे पहले अपने आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही अगर आपको अपने शरीर में किसी तरह के लक्षण जैसे- तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द जैसा महसूस हो, तो इस स्थिति में फौरन अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा करने से डेंगू बुखार से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा डेंगू में होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए आप अपने आहार में कुछ हेल्दी डाइट को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं डेंगू से सुरक्षित रखने वाले आहार?
डेंगू बुखार होने पर हमारा शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर को संतुलन पुनः प्राप्त करने के लिए कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार की जरूरत होती है। इस स्थिति में दलिया काफी बेस्ट विकल्प हो सकता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो आपका वजन बढ़ाए बिना आपको एनर्जी प्रदान कर सकता है।
किचन में कई तरह की जड़ी-बूटियां होती हैं, जो सूजनरोधी, एंटीफंगल, एंटीवायरल, रोगाणुरोधी, जीवाणुरोधी और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर होती हैं। इन मसालों के सेवन से आप डेंगू बुखार में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची और जायफल इत्यादि को खाने में जरूर शामिल करें।
कुछ रिसर्च में इस बात को साबिक किया जा चुका है कि पपीते के पत्तों का उपयोग करने से प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाया जा सकता है। ब्लड में प्लेटलेट्स डाउन होना, डेंगू के गंभीर लक्षणों में से एक है। ऐसे में पपीते का पत्ता आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं हो सकता है।
डेंगू बुखार की स्थिति में फलों का सेवन शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। मुख्य रूप से आप अनार का सेवन करें। यह कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान कर सकता है। अगर आपको काफी ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में अनार का सेवन जरूर करें।
डेंगू बुखार होने पर आप नियमित रूप से नारियल पानी पिएं। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है। यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर की कमजोरी दूर होती है।
डेंगू बुखार की स्थिति में आप इन खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।