नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हो सकता है जानलेवा, इन चीजों को खाने से करें इस परेशानी को दूर

Bad Cholesterol : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन करें। आइए जानते हैं नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 24, 2023 5:05 PM IST

Bad Cholesterol : खानपान से पता चलता है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कितना है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाए तो हार्ट अटै की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसी खतरनाक स्थिति से बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। वर्तमान समय में हार्ट अटैक से मौंतें काफी ज्यादा बढ़ रही हैं, ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे कम करें?

खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने के लिए डाइट

भिंडी का करें सेवन

भिंडी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके अंदर पाया जाने वाला चिपचिपा और लसरदार जेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। भिंडी का यह चिपचिपा पदार्थ पाचन के दौरान कोलेस्ट्रॉल को बांधे रखता है, जिससे मल त्याग के दौरान यह कोलेस्ट्रॉल शरीर के बाहर निकाल जाता है। अगर आप नसों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करना चाहते हैं तो भिंडी का सेवन जरूर करें। 

सेब खाएं

नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सेब का सेवन करें। सेब में डायट्री फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो तो रोजाना एक सेब का सेवन जरूर लें। सेब खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। 

ओट्स है फायदेमंद

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए ओट्स काफी फायदेमंद हो सकता है। ओट्स में सोल्यूबल फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो रोजाना नाश्ते में ओट्स को शामिल करें। यह कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ-साथ शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकता है 

सोयाबीन कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सोयाबीन फायदेमंद हो सकती है। सोयाबीन से तैयार टॉफू और सोया मिल्क बैड कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकता है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा दे सकता है। इनमें मौजूद प्रोटीन आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है। 

ड्राईफ्रूट्स का करें सेवन

शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप ड्राईफ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। मुख्य रूप से आप अपने आहार में पिस्तार, काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें। इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source