हर छोटी-छोटी बातों को समझने में लगता है घंटों का वक्त?  Sharp Mind के लिए तुरंत डाइट में शामिल करें ये चीजें

Morning foods for Sharp Mind : सुबह के समय अपने आहार को हेल्दी रखें, यह आपके पूरे शरीर के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स, तो आपके ब्रेन पावर को बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 26, 2023 3:31 PM IST

Morning foods for Sharp Mind : ब्रेन पूरे शरीर का ताज होता है। यह शरीर के लगभग हर एक कार्यों को सुचारू रूप से करने में मदद करता है। लेकिन कई बार ब्रेन में होने वाली परेशानियों की वजह से कई तरह की समस्याएं हो लगती हैं। कुछ लोगों को हर छोटी-छोटी बातों को समझने में काफी लंबा वक्त लगता है, इसका कारण माइंड का शार्प न होना होता है। अगर आप अपने माइंड को शार्प करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सुबह के ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह ब्रेकफास्ट में खाने से क्या खाएं करें?

माइंड शार्प करने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये 10 फूड्स

बेरीज से शार्प होगा माइंड 

आपके ब्रेन के लिए बेरीज काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं, उन्हें याददाश्त क्षमता को बेहतर कर सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आप माइंड को शार्प करने में मदद मिलती है। 

मछली है फायदेमंद

वसायुक्त मछली विशेष रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है, जो लंबे समय से अनुभूति की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए जाना जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां मस्तिष्क को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्व जैसे बीटा कैरोटीन, विटामिन के और फोलेट प्रदान करती हैं।

अंडों का करें सेवन

अंडा स्वास्थ्यके लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इतना ही नहीं, यह ब्रेन पावर के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें कोलीन होता है, जो मस्तिष्क को हेल्दी रखने में असरदार है। मुख्य रूप से अंडे की जर्दी आपके ब्रेन के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकती है।

नट्स हैं असरदार

ब्रेन को शार्प करने के लिए प्रोटीन से भरपूर नट्स का सेवन करें। मुख्य रूप से अखरोट आपके ब्रेन पावर को बूस्ट करने में मददगार है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे ब्रेन पावर को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। 

कॉफी पिएं

सुबह-सुबह एक कप कॉफी आपके ब्रेन को हैप्पी बनाना है। साथ ही मन को भी खुश करता है। इसमें मौजूद कैफीन ब्रेन को अलर्ट करने में प्रभावी है। नियमित रूप से एक कप कॉफी का सेवन करने से आपके ब्रेन पावर को बूस्ट करने में मदद मिलती है। 

सुबह पिएं हल्दी का पानी

सुबह के समय एक कप हल्दी का पानी पीने से ब्रेन को शार्प करने में मदद मिल सकती है। इसमें करक्यूमिन मौजूद होता है, जो आपने ब्रेन को अलर्ट करता है। साथ ही इससे मस्तिष्क में होने वाली परेशानियों को घटाने में मदद मिल सकती है। 

ब्रोकली खाएं

ब्रोकली में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होता है। साथ ही इसमें विटामिन के भी मौजूद होता है, जो आपके ब्रेन पावर को बढ़ावा देता  है। नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से आपके माइंड को शार्प करने में मदद मिल सकती है। 

सुबह के समय खाएं कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर और मस्तिष्क को फ्री-रेडिकल से डैमेज होने से बचाव कर सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक, मैग्नीशियम, तांबा और आयरन मस्तिष्क की क्षमता को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। सुबह ब्रेकफास्ट में कद्दू का बीज काफी हेल्दी हो सकता है।

डार्क चॉकलेट से ब्रेन होगा शार्प

डार्क चॉकलेट और कोको पाउडर मस्तिष्क को बढ़ाने वाले कुछ यौगिक मौजूद होते हैं। मुख्य रूप से इसमें फ्लेवोनोइड्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं, जो मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में प्रभावी हैं। 

ब्रेन शार्प करने के लिए आप अपने डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको अधिक परेशानी है, तो इस स्थिति में अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source