
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 23, 2019 8:53 AM IST
अधिक नींबू के सेवन से सेहत को होते हैं ये नुकसान। © Shutterstock.
नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए बेहद आवश्यक है। नींबू का इस्तेमाल वर्षों से स्किन केयर के लिए हो रहा है। यह त्वचा के लिए बहुत हेल्दी है। साथ ही गर्मी में नींबू-पानी पीने से आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं। शहद में नींबू का रस डालकर पीने से वजन कम होता है। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। पर क्या आप जानते हैं, कि नींबू के अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है? ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। जानें, इसके अन्य साइड-इफेक्ट्स के बारे में...
पेट होता खराब
कच्चे नींबू का सेवन प्रतिदिन करने से पेट खराब हो सकता है। दरअसल, नींबू में एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट उसे पचा नहीं पाता और पेट दर्द और दस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
गर्मी में बचना है लू से तो पिएं आम पन्ना, ये हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स
दांतों में ठंडा-गर्म लगना
नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है। इसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। नींबू पानी पीने का शौक है, तो उसे स्ट्रॉ से पिएं। ऐसा करने से पानी दांतों को नहीं छुएंगे। ऐसा ना करने से दांतों में गर्म-ठंडा लगने की समस्या हो सकती है।
डिहाइड्रेशन
नींबू पानी पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
माइग्रेन और सिरदर्द
अधिक नींबू के सेवन से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इसमें अमिनो एसिड होता है, जो दिमाग में अचानक से रक्त प्रवाह को तेज कर देता है। ऐसे में आपको तेज सिरदर्द और माइग्रेन भी शुरू हो सकता है।
कच्चे आम भी होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके ये 5 लाभ
गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या
नींबू में मौजूद ऑक्सलेट शरीर में जाकर क्रिस्टल बन जाता है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का भी रूप ले सकता है।
सनबर्न की समस्या
नींबू को चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है, पर नींबू के अत्यधिक प्रयोग से त्वचा को सनबर्न की समस्या हो सकती है।