... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 15, 2022 4:40 PM IST
डायबिटीज रोगी इस तरह खाएं टमाटर और कंट्रोल करें अपना ब्लड शुगर! जानें कौन से गुण टमाटर को बनाते हैं Diabetic fruit
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो आपको हर समय ये लगता होगा कि क्या खाएं और किन फूड्स से दूरी बनाएं। अगर आपके मन में भी यही सवाल हिलोरे मार रहा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जो ये बताते हैं कि भारत, दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा देश हैं, जहां डायबिटीज रोगियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते कुछ दशकों में भारतीय डायबिटीज रोगियों की संख्या में 150 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।
जैसा कि हम जानते हैं कि डायबिटीज एक मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर है और ये अनहेल्दी जीवनशैली और कुछ मामलों में अनुवांशिक भी हो सकता है। एक्सपर्ट ये सलाह देते हैं कि अगर आप संतुलित डाइट, एक्सरसाइज और सही नींद लेते हैं तो डायबिटीज को कंट्रोल करना आसान है। सबसे मजेदार बात कि आपकी डाइट इसमें अहम भूमिका निभाती है और आपकी डाइट में मौजूद टमाटर इंसुलिन लेवल को प्राकृतिक रूप से प्रबंधित करने में मदद करता है।
इस बात को स्वीकार कर पाना असंभव है कि बिना टमाटर के भी सब्जी बनाई जा सकती है और अगर आपको डायबिटीज है तो टमाटर को डाइट में शामिल न करना आपके लिए बहुत बड़ी चूक साबित हो सकता है। टमाटर एक ऐसा फल है, जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं और ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में प्रभावी है। टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम और लाइकोपेन की समृद्ध मात्रा पाई जाती है। लाइकोपेन एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो कोशिकाओं को रिपेयर करने से लेकर ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
टमाटर में मौजूद डाइटरी फाइबर आपको ज्यादा देर तक संतुष्ट रखने में मदद करता है, जिसकी वजह से आपको भूख नहीं लगती है और इसके सेवन से रक्त प्रवाह में शुगर जाने की गति भी बनी रहती है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो आपको रिफाइन्ड कार्ब से बचना चाहिए तो तुरंत आपके शुगर लेवल को बूस्टअप करने का काम करता है। इसके अलावा टमाटर एक नॉन स्टार्च फूड भी है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट बनाता है। टमाटर का ग्लाइसिमिक इंडेक्स भी कम होता है और 100 ग्राम टमाटार का सूचकांक सिर्फ 23 है।
किसी भी सब्जी या फल को पकाकर खाने से उसकी पोषक तत्वों के गुण कम हो जाते हैं इसलिए उन्हें कच्चा खाना ही बेहतर माना जाता है इसलिए आप टमाटर को सलाद, जूस, स्मूदी, कोल्ड सूप और सैंडविच के रूप में खा सकते हैं।
टमाटर की स्मूदी बनाने के लिए एक बड़ा टमाटर लें, आधा कप कसा हुआ गाजर, 3 से 4 धनिया पत्ती, अदरक का एक टुकड़ा और 2 चम्मच नींबू का रस। अब इन सबको मिक्सी में बीरीकी से पीस लें और इसमें काला नमक डालकर पिएं।