Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज से लेकर कई क्रोनिक बीमारियां होंगी दूर, सर्दियों घर पर बनाकर पिएं ये खास नेचुरल सूप

Healthy soup: ठंड के मौसम में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और ऐसे में डाइट में थोड़ा बहुत सुधार होना भी जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ प्रकार के हेल्दी सूप को शामिल कर सकते हैं।

कब्ज से लेकर कई क्रोनिक बीमारियां होंगी दूर, सर्दियों घर पर बनाकर पिएं ये खास नेचुरल सूप

Written by Mukesh Sharma |Published : November 18, 2024 8:14 PM IST

Top healthy soup for winter: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म सूप न सिर्फ शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। सूप पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। ठंड के मौसम में शरीर का तापमान कम हो जाता है। गर्म सूप पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और ठंड का असर कम होता है। सूप में मौजूद ताजी सब्जियां, अदरक, लहसुन और मसाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है। वहीं सर्दियों में हम कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। सूप एक ऐसा तरीका है, जिससे शरीर को पर्याप्त तरल मिलता है और हाइड्रेशन बना रहता है। तो सर्दियों में गर्माहट महसूस करने, सेहतमंद रहने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए क्यों ना आप सूप पिए। तो चलिए आज हम आपको सूप के कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्पों के बारे में बताते हैं।

टमाटर सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप सर्दियों में खूब पिया जाता है। यह स्वादिष्ट भी होता है, जिस बच्चे से लेकर बूढ़े सभी पसंद करते हैं। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी से बचाता है।

ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले 3-4 टमाटर काटकर उबाल लें। अब इन्हें पीसकर छलनी से छान लें।

Also Read

More News

2. इसमें थोड़ा पानी, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

3. हल्की आंच पर उबालें और धनिया पत्ती से गार्निश करें।

पालक सूप (Spinach Soup)

पालक का सूप फायदेमंद होता है साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

ऐसे बनाएं

1. 1 कप पालक को हल्का उबालकर मिक्सर में पेस्ट बना लें।

2. इसे पैन में डालकर थोड़ा पानी, अदरक, और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।

3. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें।

4. गाढ़ा होने तक पकाएं।

मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup)

मिक्स वेजिटेबल सूप भी सर्दियों में पीने के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प है। जिसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स का पावरहाउस है। साथ ही वजन घटाने और पाचन सुधारने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं

1. गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, और गोभी जैसी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. इन्हें 2 कप पानी में उबालें।

3. हल्का ब्लेंड करें और काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालें।

4. गरमा गरम परोसें।

अदरक-गाजर सूप (Ginger-Carrot Soup)

यह सब इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपको सर्दियों में गर्माहट महसूस कर आता है और बीमार नहीं होने देता। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर होता है। पाचन सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

ऐसे बनाएं

1. गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें।

2. इसे ब्लेंड करें और अदरक का रस मिलाएं।

3. इसमें थोड़ा पानी, नमक, और काली मिर्च डालें।

4. धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।

मूंग दाल सूप (Moong Dal Soup)

यह सभी सूप में से सबसे पौष्टिक सूप है, जिसे आपका छोटा बच्चा और परिवार का बुजुर्ग भी मजे से पी सकता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो यह वजन घटाने और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं

1. आधा कप मूंग दाल को उबालकर पीस लें।

2. इसमें पानी मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं।

3. अदरक, जीरा, और हींग का तड़का लगाएं।

4. स्वादानुसार नमक और धनिया पत्ती डालकर गरम परोसें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये सभी सूप न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि पोषण से भरपूर भी हैं। इन्हें सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। चाहे इम्यूनिटी को मजबूत करना हो या शरीर को गर्माहट देनी हो, ये सूप हर तरह से फायदेमंद हैं।