बढ़ाना है स्पर्म काउंट तो रोज पिएं टोमैटो सूप, ये हैं इसके 9 सेहत पर होने वाले फायदे

जिन परुषों में फर्टिलिटी कम होती है, उन्हें एक कटोरी टमाटर का सूप प्रतिदिन पीना चाहिए। इसमें मौजूद लाइकोपीन तत्‍व पुरुषों में स्‍पर्म काउंट को भी बढ़ाता है। फैमिली प्लानिंग का सोच रहे हैं, तो डायट में टमाटर सूप लेना न भूलें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 27, 2018 3:06 PM IST

बारिश के दिनों में अक्सर गर्मा-गर्म सूप पीने का दिल करता है। अब यह तो संभव नहीं कि हर दिन रेस्तरा में जाकर सूप पिया जाए। तो क्यों न घर पर ही कोई आसान सा सूप बनाएं, जिसे बनाने में ज्यादा समय भी न लगे और हेल्दी भी हो। यदि आपको सूप पीना पसंद है, तो टमाटर का सूप घर पर बनाकर बारिश के दिनों में मजा ले सकते हैं। इसे पीने से सेहत को कई लाभ भी होंगे। खासकर, टमाटर का सूप उन लोगों को जरूर पीना चाहिए, जिनका स्पर्म काउंट कम हो। आइए जानते हैं टमाटर का सूप पीने से सेहत पर और क्या-क्या लाभ होते हैं।

1 इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, दिल्ली की सीनियर डायटिशन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि टमाटर के सूप में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्‍दी भी होता है। इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें विटामिन ए, ई, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो आपको हेल्दी और फिट रखते हैं।

2 शोधकर्ताओं का यह कहना है कि जिन परुषों में फर्टिलिटी कम होती है, उन्हें एक कटोरी टमाटर का सूप प्रतिदिन पीने से लाभ होता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन तत्‍व पुरुषों में स्‍पर्म काउंट को भी बढ़ाता है। यदि आप फैमिली प्लानिंग को सोच रहे हैं, तो डायट में टमाटर सूप लेना न भूलें।

इसे भी पढ़ें- एक सप्ताह में खाएं बस 10 टमाटर, फिर देखें सेहत पर इसका कमाल

3 इसमें विटामिन के और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है। जब शरीर में लाइकोपीन की कमी होती है, तो हड्डियों पर तनाव बढ़ता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में टमाटर का सेवन अधिक करना चाहिए, क्योंकि लाइकोपीन कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

4 टमाटर के सूप में भरपूर मात्रा में कॉपर मौजूद होता है, जिससे नर्वस सिस्टम ठीक रहता है। यह दिमाग को हेल्दी रखने में बहुत उपयोगी है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो नवर्स सिस्‍टम के संचरण को बढ़ाता है और आपकी मानसिक सेहत को दुरुस्‍त करता है।

5 टमाटर में विटामिन सी और ए सबसे ज्यादा होता है। विटामिन ए टिशू के विकास के लिए जरूरी होता है। शरीर में रोजाना 16 प्रतिशत विटामिन ए और 20 प्रतिशत विटामिन सी की जरूरत होती है। टमाटर का सूप पीने से शरीर की यह जरूरत पूरी होती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे

6 वजन घटाना चाहते हैं, तो टमाटर का सूप पिएं। इसे ऑलिव ऑयल में बनाने से वजन घटने में मदद मिलती है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आपको काफी समय तक भूख नहीं लगती।

7 जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि टमाटर के सूप में लाइकोपीन और कैरोटोनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये कैंसर होने की संभावनाओं को कम करते हैं। हफ्ते में तीन दिन यह सूप पीने से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम हो सकती है।

8 एक टमाटर में लगभग 431 मिग्रा पोटैशियम होता है और एक कप टमाटर के सूप में 13.3 मिग्रा लाइकोपिन होता है। लाइकोपिन त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

9 इसमें क्रोमियम होता है, जो ब्ल्ड शुगर को नियंत्रण में रखता है, इसलिए डायबिटीज के रोगियों को भी यह सूप पीना चाहिए। पीलिया होने पर या फिर पेट के कीड़े कम करने के लिए भी टमाटर सूप में काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक डालकर पिएं। पेट के कीड़े दूर हो जाएंगे।

चित्रस्रोत: Shutterstock .

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.