
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 24, 2019 3:50 PM IST
टमाटर के सूप पीने से भी होते हैं कई सेहत लाभ। © Shutterstock
सर्दियों के मौसम में हर समय मन करता है कि कुछ गर्म चीज पीने को मिल जाए। चाय-कॉफी अधिक पीना सेहत के लिए उतना हेल्दी नहीं होता, तो आपके पास हेल्दी ऑप्शन में गरमा-गर्म सूप है। आप वेज या नॉनवेज सूप सर्दियों के मौसम में पीकर खुद को अंदर से गर्म रख सकते हैं, साथ ही अपनी सेहत भी सुधार सकते हैं। बाजार में मिलने वाले रेडीमेड सूप उतने हेल्दी नहीं होते, जितने की घर पर बनी सब्जियों के सूप। अक्सर घर पर कोई सब्जी ना भी हो, तो टमाटर से बात बन जाती है। इससे आप टेस्टी-हेल्दी टोमैटो सूप (Tomato Soup benefits) बनाकर पी सकते हैं।
यदि आपको भी टोमैटो सूप (Tomato Soup benefits) पीना अच्छा लगता है, तो इसे आप सर्दियों में खूब पिएं। नुकसान कुछ नहीं होगा, फायदे कई होंगे। जी हां, टोमैटो सूप काफी हेल्दी होता है। उन पुरुषों को टमाटर का सूप जरूर पीना चाहिए, जिनका स्पर्म काउंट कम होता है। जानें, टमाटर का सूप पीने से सेहत पर क्या फायदे (health benefits of Tomato Soup) होते हैं।
1 टमाटर के सूप (Tomato soup) में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है। पोषक तत्व अधिक होते हैं। इसमें विटामिन ई, सी, ए, के और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है, जो आपको हेल्दी और फिट रखते हैं।
2 परुषों में फर्टिलिटी की समस्या भी दूर करता है टमाटर का सूप। प्रतिदिन एक कटोरी टोमैटो सूप पीने से टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्पर्म काउंट बढ़ाता है। पिता बनने का सोच रहे हैं, तो डायट में टमाटर सूप जरूर शामिल करें।
Carrot Benefits : गाजर खाने के सेहत लाभ जान लेंगे, तो जरूर करेंगे इसका सेवन
3 टमाटर में कैल्शियम और विटामिन के अधिक होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है। शरीर में लाइकोपीन की कमी होने से हड्डियों पर तनाव बढ़ता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लाइकोपीन कई बीमारियों से बचाए रखता है।
4 टोमैटो सूप में कॉपर भी अधिक होता है, जो हमारे नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है। दिमाग की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। टमाटर में पोटैशियम अधिक होता है, जो नवर्स सिस्टम के संचरण को बढ़ाता है। मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है।
5 टमाटर में मौजूद विटामिन ए टिशू का विकास करता है। टमाटर का सूप पीने से शरीर में विटामिन ए और सी की कमी नहीं होती है। इसमें लाइकोपीन और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट ब्रेस्ट व प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावनाओं को कम करते हैं।
Saag Benefits : पांच तरह के ये साग सेहत के हैं साथी, सर्दी में खाएं और बचे रहें कई रोगों से
6 वजन कम करने के लिए भी आप टमाटर का सूप पी सकते हैं। सूप में ऑलिव ऑयल डाल देंगे, तो वजन जल्दी कम होगा। इसमें पानी एवं फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण भूख जल्दी नहीं लगती है।
7 लाइकोपिन त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आपकी स्किन सर्दियों में अधिक ड्राई रहती है, तो टोमैटो सूप जरूर पिएं।
8 टोमैटो सूप में क्रोमियम होता है, जो ब्ल्ड शुगर को नियंत्रण करता है। डायबिटीज है, तो यह सूप पिएं। पीलिया, पेट के कीड़े कम करने के लिए आप इसमें काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर पिएंगे, तो पेट के कीड़े मर जाएंगे।