Tomato Juice: ब्लड क्लॉटिंग रोकने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने तक, टमाटर के जूस को इस टाइम पीने से मिलते हैं 4 बड़े फायदे

Benefits of Tomato juice: टमाटर का जूस पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इस लेक मे हम आपको टमाटर का जूस पीने के फायदे, बनाने का तरीका और पीने के सही समय के बारे में बताएं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 4, 2022 10:35 AM IST

Benefits of tomatoes in hindi: टमाटर भारत में एक लोकप्रिय सब्जी है और इसका इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर सलाद के रूप में कच्ची खाने तक किया जाता है। टमाटर स्वास्थ्य गुणों की बात करें तो इसमें फोलेट, विटामिन सी व पोटेशियम के साथ-साथ कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को सिर्फ स्वस्थ रखने का ही नहीं बल्कि कई रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। हालांकि, कुछ लोगों को पता नहीं होता कि टमाटर का जूस भी पीया जा सकता है। अगर सही मात्रा में और सही समय पर टमाटर का जूस पीया जाए तो इससे कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इस लेख में हम टमाटर का जूस पीने से मिलने वाले लाभों के बारे में जानेंगे और साथ ही टमाटर का जूस बनाने का तरीका और पीने के सही समय के बारे में जानेंगे

टमाटर का जूस पीने के फायदे (Tomato juice benefits in hindi)

टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसका सबसे मुख्य गुण माना जाता है। हालांकि, इसके अलावा इसका जूस पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -

1. पाचन क्रिया को तेज करे (Tomato juice for Digestion)

अगर आपको भी खाना पचाने में दिक्कत होने लगी है या फिर खट्टी डकार आना या जी मिचलाना जैसे लक्षण होने लगे हैं, तो आपके लिए टमाटर के जूस का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान व्यक्तियों में अक्सर कब्ज की समस्याएं रहती हैं, टमाटर के जूस से कब्ज को भी दूर किया जा सकता है।

2. ब्लड क्लॉटिंग को सामान्य बनाए (Tomato for Blood clotting)

ब्लड क्लॉटिंग प्रक्रिया तेज होना स्ट्रोक व हृदय रोगों का कारण बन सकती है और इससे घातक स्थिति पैदा हो जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टमाटर के बीजों के चारों तरफ जो हल्का पीला सा पदार्थ होता है, वह ब्लड क्लॉटिंग को तेज होने से रोकता है। जिन लोगों को हृदय संबंधी बीमारियां व स्ट्रोक आदि होने का अधिक खतरा है, उनके लिए टमाटर का जूस पीना काफी लाभदायक हो सकता है।

3. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे (Tomato to reduce cholesterol)

हृदय के मरीजों या फिर जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए भी टमाटर का जूस पीना काफी लाभदायक हो सकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार टमाटर या उसके जूस का सेवन शरीर में एथेरोप्रोटेक्टिव प्रभाव डालता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल (LDL Cholesterol) कम होने लगता है।

4. आंखों की बीमारियों को करे दूर (Tomato for eye health)

आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी सहायक है। टमाटर में लाइकोपीन, ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को रोशनी से होने वाली क्षति से बचाते हैं। साथ ही टमाटर के जूस का सेवन करने से मोतियाबिंद और उम्र के साथ होने वाली आंख की क्षति (AMD) होने का खतरा भी कम हो जाता है।

किस समय करना चाहिए सेवन (When to drink tomato juice)

वैसे तो टमाटर के रस को सुबह से दोपहर के बीच किसी भी समय पिया जा सकता है। लेकिन सुबह के समय खाली पेट रोजाना एक कप टमाटर का रस पीने से इससे पर्याप्त लाभ मिलते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को खाली पेट टमाटर का जूस पीने से सीने में जलन होने लगती है, ऐसा होने पर आप सुबह खाने के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। टमाटर के रस में अम्लीय पदार्थ अधिक होने के कारण इसे दोपहर के बाद नहीं पीना चाहिए।

कैसे बनाएं टमाटर का जूस (Tomato juice recipe)

टमाटर का जूस बनाना बेहद आसान है और इसे घर पर सामान्य मिक्सर या ब्लेंडर से बनाया जा सकता है। सबसे पहले एक या दो टमाटर लें और उन्हें धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। कटे हुए टमाटर को मिक्सर जार में रखें और उसमें स्वाद के अनुसार चीनी व काला नमक मिला लें और आधा गिलास पानी डाल लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और फिर बाहर निकाल कर छान लें।

अगर आपको लग रहा है कि टमाटर का जूस ज्यादा गाढ़ा है, तो आप उसमें पानी थोड़ा ज्यादा मिला सकते हैं। अगर आपको गाढ़ा ही पसंद है, तो आपको उसे छानने की जरूरत नहीं है आप बिना छाने भी उसका सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source