सर्दियों में फिट रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 फिटनेस आहार

मौसम में ठंड बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है इसलिए कम कैलोरी और अधिक पोषण देने वाले आहार खाना चाहिए। चुकंदर उन्हीं में से एक है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 30, 2018 4:36 PM IST

सर्दी का मौसम हर लिहाज से सेहत के लिए अच्छा होता है। यह मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही पौष्टिकता से भरपूर खाने-पीने की चीजें उपलब्ध होती हैं। खासकर, हरी और रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों की भरमार होती है। ये सब इतने हेल्दी होते हैं कि इनके नियमित सेवन से आप अपनी फिटनेस बढ़ा सकते हैं। जानें, सर्दियों में फिटनेस बढ़ाने के लिए आप क्या-क्या खा सकते हैं...

सर्दियों में फिटनेस बढ़ाने वाले आहार

पालक

पालक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। बेशक इसका स्वाद सबको नहीं भाता, लेकिन सेहत के मामले में पालक से बेहतर कुछ और नहीं। विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी के साथ इसमें बेहद फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। पालक खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है, जो शरीर में खून बढ़ाता है। इससे ताकत मिलती है।

दिनभर में सिर्फ 3 बार खाकर वजन करें कम

चुकंदर

जाड़ों में चुकंदर अधिक उगाया जाता है, लेकिन आजकल आप इसे किसी भी मौसम में खरीदकर खा सकते हैं। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है इसलिए कम कैलोरी और अधिक पोषण देने वाले आहार खाना चाहिए। चुकंदर उन्हीं में से एक है।

winter food for fitness 1 © Shutterstock

गाजर

अन्य किसी दूसरे फल और सब्जी से ज्यादा कैरोटीन गाजर में मिलता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के भी आपको अच्छी सेहत दे सकते हैं। सर्दियों में फिटनेस चाहिए तो गाजर का जूस जरूर पिएं।

18 से 25 वर्ष की उम्र में जरूर करें शामिल ये पौष्टिक तत्व, फॉलो करें ये डायट चार्ट

मूली

सर्दियों में मूली भी खूब मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मूली का सेवन करना चाहिए। मूली में मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर कैल्शियम और खनिज पदार्थों की मात्रा अधिक होती है। चाइनीज तो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मूली को वरदान से कम नहीं मानते हैं।

संतरा

जाड़े में विटामिन सी युक्त संतरे खाने से बहुत फायदा मिलता है। इससे शरीर को विषाणुओं और जीवाणुओं से लड़ने की शक्ति मिलती है। संतरे में बहुत कम कैलोरी होती है। इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। संतरा ही नहीं संतरे का छिलका भी गुणकारी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source