... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : April 24, 2019 9:21 PM IST
इस मसाला चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होने पर आपके शरीर में जमा वाला फैट तेजी से बर्न होता है। आयुर्वेदिक मसालों में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
अगर आप भी अपने वजन से परेशान हैं और जल्दी ही इसे कम करना चाहते हैं तो यह पारंपरिक आयुर्वेदिक नुस्खा आजमा कर देखें। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जल्दी ही आपकी समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इस मसाला चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होने पर आपके शरीर में जमा वाला फैट तेजी से बर्न होता है। आयुर्वेदिक मसालों में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। इसलिए ये चाय आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
जानें मसाला चाय के फायदे
मसाला चाय में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। मौसम के बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से भी ये चाय आपको बचाती है।
इस तरह बनाएं मसाला चाय
जरूरी सामग्री
10 लौंग
15 इलायची
3 चम्मच काली मिर्च
3 चम्मच सौंफ
1 टुकड़ा दालचीनी
आधा सोंठ (सूखी अदरक का पाउडर)
चाय के लिए मसाला कैसे बनाएं?
चाय का मसाला बनाने के लिए पहले लौंग, इलायची, काली मिर्च और सौंफ को 2 मिनट के लिए तवा या कड़ाही में हल्की आंच पर भूनें। इसके बाद इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर 30-40 सेकंड भूनकर आंच बंद कर दें। मसालों के ठंडे हो जाने के बाद इसमें सोंठ पाउडर मिला दें। अब इन सभी मसालों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। बस आपका मसाला तैयार है। इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
मसाला चाय बनाने की विधि
मसाला चाय बनाने के लिए आप पहले सामान्य तरीके से चाय बनाएं। चाय को छानने के बाद कप में आधा चम्मच आयुर्वेदिक मसाला पाउडर मिला दें। आप चाहें, तो चाय बनाते समय भी इसे डाल सकते हैं। अगर आपको अपना वजन तेजी से घटाना है, तो चाय में दूध और चीनी न डालें, बल्कि 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच मसाला डालकर पिएं। इसके अलावा अगर आप बीमार हैं, तो चाय बनाते समय ही इसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां डाल दें।
इस तरह करती है फैट पर प्रहार