... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 18, 2019 1:35 PM IST
भूख और प्यास की व्यवस्था अलग-अलग होती है और इनके नियंत्रण की व्यवस्था भी अलग है। पर अकसर पानी भूख को कम करने का काम प्राकृतिक तौर पर करता है और पानी पीने के बाद आपको भूख कम महसूस होती है। ©pixabay
मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। इसका संबंध आपको लगने वाली भूख और मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय (एक ऐसी रासायनिक और शारीरिक प्रतिक्रिया है, जो किसी भी जीव या प्राणी को अपने जीवन को स्वस्थ बनाये रखने में सहायता करती है) से है। यह कार्डियोवस्कुलर गड़बड़ियों, टाइप 2 डायबिटीज, आथ्र्राइटिस, कुछ किस्म के कैंसर से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए मोटापा बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को रात में भोजन के बाद 15 मिनट करना चाहिए यह काम।
पानी के फायदों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वजन कम करने में पानी पीना काफी मददगार होता है। हालांकि उपचार शुरू करने से पहले आपको इसके लिए उपयुक्त लक्ष्य तय करना चाहिए। न्यूट्रीशनल थेरेपी, व्यवहार संबंधी अध्ययन और शारीरिक गतिविधियां प्रभावी ढंग से वजन कम करने के तरीके हैं।
भूख कम करने के लिए पानी पिएं
भूख और प्यास की व्यवस्था अलग-अलग होती है और इनके नियंत्रण की व्यवस्था भी अलग है। पर अकसर पानी भूख को कम करने का काम प्राकृतिक तौर पर करता है और पानी पीने के बाद आपको भूख कम महसूस होती है। पानी पीने से आपका मन भर जाता है और भूख कम होती है। इससे आप भोजन कम करते हैं, जिसका असर वजन पर दिखता है।
8 वो तरीके जो दिमाग व याददाश्त को रखते हैं मजबूत।
वजन कम करने के लिए पीने के पानी के तापमान का अध्ययन किया जा चुका है। सुबह में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है और मेटाबॉलिक रेट को रफ्तार मिलती है। इससे ज्यादा कैलरी जलती है।
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं
गुनगुना पानी वजन कम करने की गति बढ़ाने में सहायता कर सकता है। इसका कारण यह है कि हमारा शरीर गुनगुने पानी का तापमान कम करके उसे शरीर के तापमान के बराबर करने के लिए काम करता है। इस प्रक्रिया में कुछ कैलरी खर्च हो सकती है।
खुद को रखें हाइड्रेटिड
पानी पीने से शरीर में मौजूद नुकसानदेह चीजें पानी के साथ बहकर निकल जाती हैं और पाचन प्रणाली तथा मांसपेशियों का कामकाज बेहतर होता है। इसलिए पानी पीकर अपने शरीर से नुकसानदेह चीजों को बाहर कर दें। इसके लिए रोज 10 गिलास तक पानी पीने की आदत डालें। भले ही कुछ लोगों के लिए शुरू में यह मुश्किल होगा, पर यह एक अच्छी आदत है और इसे व्यवहार में लाना चाहिए। आप घर में हों, दफ्तर में या कहीं निकल रहे हों, पानी की बोतल साथ रखें।
ब्रेनवॉशिंग क्या है ? कैसे होता है लोगों के दिमाग पर असर।
ज्यादा कैलरी वाले पेय की खपत कम करने के लिए पानी पिएं। इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। शीतल पेय में मीठा और अन्य नुकसानदेह पदार्थ होते हैं, जो प्यास बुझाने की आड़ में आपके शरीर का वजन बढ़ा देते हैं। अगर आपको सादा पानी हमेशा पसंद नहीं आता है तो आप कैलरी मुक्त फ्लेवर्ड पानी आजमा सकते हैं, नारियल पानी पी सकते हैं।
खाने से पहले पानी
खाने से पहले पानी पीने से मनुष्य भोजन से जो ऊर्जा प्राप्त करता है, उसमें भारी कमी आती है। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन द्वारा विकसित एडिक्वेट इनटेक (एआई) के मुताबिक, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खाद्य पदार्थों में पानी होने से वजन कम करने के प्रयास में सफलता मिलती है। यह संभव है, क्योंकि पानी से कुल एनर्जी इनटेक कम होता है। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। पानी पीना याद दिलाने के लिए अलार्म लगाएं।
आपकी इन आदतों की वजह दिमाग हो रहा है कमजोर।
पीने के पानी में वृद्धि का संबंध समय के साथ शरीर के वजन में अच्छी-खासी कमी से रहा है। एक अध्ययन में पाया गया कि शारीरिक गतिविधियों और फल व सब्जियों का सेवन वजन कम करने का प्रभावी तरीका है। इसके लिए अपने वजन पर नियमित रूप से नजर रखें। पानी की मात्रा बढ़ाने पर भी अगर रोज नजर रखी जाए, तो अतिरिक्त लाभ हो सकता है।