वजन कम करना है, तो रोज चबाएं 3 इलायची

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं और वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो बस हर रोज चलते- फिरते इलायची चबाएं और देखें फायदा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 16, 2019 7:52 PM IST

इन दिनों ज्‍यादातर लोगों की यह समस्‍या है कि वे वजन तो कम करना चाहते हैं पर बिजी शेड्यूल के चलते वे वर्कआउट के लिए टाइम नहीं निकाल पाते। आपकी इस समस्‍या को कुछ मसाले हल कर सकते हैं। इन्‍हीं में से एक है छोटी यानी हरी इलायची। हर रोज इलायची चबाने से आपके पेट और बैक पर जमी चर्बी भी पिघलने लगेगी।

यह भी पढ़ें - बनाने और खाने का नहीं है समय, तो एक्‍सपर्ट से जानें डायट का टाइम मैनेजमेंट

खास है इलायची

हरी इलायची की खुशबू किसी भी डिश में जान डाल देती है और यही कारण है कि स्वीट्स से लेकर सब्जियों और पुलाव में भी इसका यूज होता है। इतना ही नहीं कई बार लोग इसे अपने मुंह का जायका बनाए रखने के लिए भी खाते रहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि हरी इलायची केवल स्वाद और सुगंध के काम ही नहीं बल्कि वेट लॉस के साथ कई अन्य चीजों में भी बहुत इफेक्टिव होती है। अगर इसे रोज खाया जाए तो वेट लॉस में ये कैसे सहायक होती है। तो आइए इलायची के इन्हीं औषधिय गुणों को जानें।

यह भी पढ़ें – सेलिब्रिटी डायटीशियन रूजुता दिवेकर से जानें बच्‍चों के लिए हेल्‍दी ईटिंग टिप्‍स

इलायची फैट डिपॉजिट होने से बचाती है

इलायची में फैट डिपॉजिट न होने देने का गुण होता है। ये पेट के आसपास जमा होने वाली चर्बी को जमने नहीं देता। पेट पर जमा चर्बी कई मेटाबॉलिक डिजीज का कारण होता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों में कार्डियोवस्कुल डिजीज होने का खतरा भी बहुत होता है।

यह भी पढ़ें – इन कारणों से होता है महिलाओं के पेट के निचले हिस्‍से में दर्द, रहें सावधान !

खाने की इच्छा को करती है कम

इलायची में भूख कम करने का भी गुण होता है और इससे आपके वेट लॉस प्रोग्राम को बल मिलता है। कई लोगों में भूख न होने पर भी खुद भी खाने की इच्छा होती है। खास कर मीठा खाने की ललक को इलायची खत्म कर देती है।

वेट लॉस के लिए ऐसे करें इलाचयी का प्रयोग

इलाचयी को आप क्रश कर लें और उसे बीजों सहित एक गिलास पानी में पूरी रात के लिए भिगो कर छोड़ दें। अगले दिन सुबह उस पानी को पी लें।

अपनी चाय में आप इलाचयी का प्रयोग करें लेकिन याद रखें इस चाय में चीनी का प्रयोग न हो।

आप इलायची के दूसरे विकल्प भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसा न करें।

इलायची को जब मन करे छिलका सहित खाते रहें। ये पाचन के साथ आपके मुंह के जायके को भी बनाएगा और शरीर में फाइबर भी पहुंचाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source