दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं इन पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स, हृदय रोगों का खतरा होगा कम

दिल को स्वस्थ रखने के लिए इसे पर्याप्त पोषण प्रदान करना बहुत जरूरी है। इसके लिए इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 1, 2023 7:02 PM IST

जब हृदय को जरूरी पोषण प्रदान करने की बात आती है, तो यह भी बहुत आवश्यक है कि आप अपनी डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हों। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है और दिल के संचालन को बनाए रखता है। हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक, हमारा हृदय लगातार धड़कता रहता है। हृदय हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त को पंप करने और पूरे शरीर में पहुंचाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। हमारे शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने और उनके बेहतर संचालन के लिए उन तक ऑक्सीजन से भरपूर रक्त पहुंचाना बहुत आवश्यक है। इसलिए हृदय स्वास्थ्य को ख्याल रखना महत्वपूर्ण है। अगर हमारा हृदय कुछ सेकेंड्स के लिए भी अपना काम करना बंद कर देता है, तो इससे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो सकती है। दिल को स्वस्थ रखने और इसके संचालन के लिए भी रक्त का संचार ठीक से होना बहुत आवश्यक है, जिससे कि हृदय को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। इस लेख हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें हृदय स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं और आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

दिल को पोषण प्रदान करने के लिए खाएं ये फूड्स- Foods For Healthy Heart In Hindi

डाइट्री फाइबर से भरपूर फूड्स

कोशिश करें कि आपने डाइट में फाइबर युक्त फूड्स अधिक शामिल करें, क्योंकि ये नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकते हैं और इसे कम करने में मदद करते हैं। आप दलिया, ओट्स, साबुत अनाज, फल और सब्जियां, मिलेट्स का सेवन थोड़ा बढ़ा सकते हैं। फल और सब्जियों में स्टेरोल्स और स्टैनोल्स नामक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने से रोकते हैं।

लहसुन का सेवन करें

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में लहसुन बहुत लाभकारी है। सुबह खाली पेट गुनगुने के पानी के साथ लहसुन की 1-2 कलियों को कूटकर निगलने से कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में बहुत मदद मिलती है।

विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाएं

वैसे तो धूप में 10-15 मिनट समय बिताने से आसानी से विटामिन डी मिल जाता है, लेकिन आजकल लोग धूप में कम समय बिताते हैं और घर में रहते हैं। ऐसे में उन्हें डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स के साथ ही अंडे, दूध, मशरूम, सैल्मन और टूना आदि जैसी फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए।

ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स

हृदय स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी पोषक तत्व है। सैल्मन और टूना जैसी फैटी फिश, साथ ही नट्स और बीज आदि में यह भरपूर मात्रा में होता है। यह  शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स कम को करने में मदद करता हैै, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें कैटेचिन नामक एक्टिव कंपाउंड होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.