Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए, जरूर खाएं अदरक

सफर करने से पहले अदरक की चाय पीने से आपके पेट की अशांत स्थिति सुधरती है और आप आरामदायक सफर का आनंद ले पाते हैं।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए, जरूर खाएं अदरक
आंत संबंधी समस्याओं से राहत दिलाए अदरक। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : December 31, 2018 8:44 PM IST

अदरक एक स्वास्थ्यवर्धक हर्ब है। यह वजन घटाने, अल्जाइमर से बचने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने के लिए फायदेमंद प्राकृतिक उपाय है। अदरक छोटी और बड़ी आंतों को मजबूत बनाकर पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से आपके भोजन के टूटने की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं नहीं होतीं और आपका स्वास्थ्य ठीक रहता है। जानें, अदरक के सेवन से आपका पाचन तंत्र कैसे बेहतर बनता है।

अदरक वाला पानी पिएं, होंगे ये 4 फायदे

आंत संबंधी समस्याओं से राहत

Also Read

More News

आजकल अधिकतर लोगों को पेट में ऐंठन, पेट फूलना, कब्ज और डायरिया जैसी आंतों से संबंधित समस्याएं होती हैं। अपने आहार में अदरक को शामिल करने से इन समस्याओं से निजात मिल सकती है। अदरक के सेवन से आपकी आंते आरामदायक स्थिति में रहती हैं और इन समस्याओं के भविष्य में होने की आशंका भी कम होती है।

अदरक की चाय पीते हैं अधिक, सेहत के लिए यह ठीक नहीं

सीने में जलन

जब आपके पेट में बनने वाला एसिड जगह ना मिल पाने के कारण छाती की तरफ उठने लगता है, तो आपको सीने में जलन की शिकायत होने लगती है। अदरक के सेवन से आपके पेट की इसोफेगाल अवरोधिनी बंद रहती है, जिससे एसिड पेट से बाहर नहीं निकल पाता और आपको सीने में जलन नहीं होती। अदरक उन नुकसानदायक बैक्टीरिया को भी नहीं बनने देता, जो एसिड के बनने की वजह होते हैं।

सर्दियों में खाएं अदरक, सेहत को होंगे कई लाभ

पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ाए

आहार में पोषक तत्वों को शामिल कर लेने से ही आपका स्वास्थ्य बेहतर नहीं बनता, बल्कि इसके साथ आपके पाचनतंत्र द्वारा इसे अवशोषित करने की क्षमता भी ठीक होनी चाहिए। खाना खाने से पहले अदरक वाली चाय पीने या आहार में अदरक को शामिल करने से आपका शरीर पोषक तत्वों को पहले से ज्यादा अवशोषित कर पाता है, जिससे आपकी सेहत सुधरती है।

अदरक वाले दूध का सेवन करके देखिए, होंगे ये कई लाभ

उल्टियां आने की समस्या हो दूर

बहुत से लोगों को कार, बस या हवाई जहाज में सफर करते हुए उल्टियां आने की शिकायत होती है। दरअसल, ऐसा पेट के अशांत होने के कारण होता है। सफर करने से पहले अदरक की चाय पीने से आपके पेट की अशांत स्थिति सुधरती है और आप आरामदायक सफर का आनंद ले पाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पाचन तंत्र बिगड़ा तो होंगी कई बीमारियां, इसे हेल्दी रखने के लिए करें ये 3 आसन

About the Author

... Read More