फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें, फैट को भी खींचकर निकाल देगा बाहर

Fatty Liver Diet : अपनी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके आप फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में 9 ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनके सेवन से आप फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 23, 2024 5:48 PM IST

Fatty Liver Diet : फैटी लिवर की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। फैटी लिवर या हेपेटिक स्टेटोसिस तब होता है जब लिवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है, जिसका लक्षण भी दिखाई नहीं देता है। स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव को देखते हुए इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। इसके लिए आज इस लेख में हम फैटी लिवर को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे, तो चलिए जानते हैं, फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में क्या शामिल करें-

फैटी लिवर के रोकथाम के लिए क्या खाएं? - Best Diet for Fatty Liver

फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में ये 9 चीजें शामिल कर सकते हैं-

हल्दी वाला दूध

हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। सोने से पहले एक गर्म हल्दी वाला दूध पीने से लिवर को स्वस्थ रखने और वसा को कम करने में मदद मिलती है।

Alsho Read - हेपेटाइटिस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है फैटी लिवर की बीमारी

आंवला

आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर स्वस्थ और वसा के चयापचय में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट 1 से 2 ताजे आंवले का फल या एक चम्मच आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और वसा कम होता है।

अदरक की चाय

अगर आप अदरक की चाय के शौकीन है तो यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, अदरक में सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लीवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और वसा के पाचन में मदद करते हैं। सुबह या भोजन के बाद एक कप अदरक की चाय पीने से वसा का चयापचय बढ़ जाता है और लिवर की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

लहसुन

लहसुन में सल्फर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर एंजाइमों को सक्रिय करते हैं। इसके साथ ही यह टॉक्सिक पदार्थ को बाहर करने और वसा को तोड़ने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोज खाली पेट एक या दो कली लहसुन खा सकते हैं।

मेथी के बीज

मेथी के बीज ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी के बीज को रात में पानी में भिगोकर अगली सुबह खाली पेट पानी को पीकर लें और बीज को खा लें। नियमित रूप से ऐसा करने से ट्राइग्लिसराइड कम करने में मदद मिल सकती है।

नींबू पानी

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पी लें।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस में सूजनरोधी और डिटॉक्स गुण होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सुबह सादे पानी में या गुनगुने पानी में एक चम्मच कच्चा एलोवेरा जूस मिलाकर पी सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से फैटी लिवर को कम करने में मदद मिलेगी।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटाक्यून प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, यह लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने और वसा को कम करने में मदद करता है। इसके लिए रोज 2 से 3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ साथ लिवर में वसा के जमाव को कम करता है। अगर आप भी अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो चाय, कॉफी या भोजन में प्रतिदिन 12 चम्मच दालचीनी पाउडर का उपयोग करें।