डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो खाएं फाइबर रिच फूड

फाइबर न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि यह ब्‍लड में इंसुलिन के लेवल को भी नियंत्रित रखता है। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड लेना चाहिए। आइए बताते हैं कौन से हैं फाइबर रिच फूड।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 25, 2019 9:43 AM IST

डायबिटीज दुनिया भर में बहुत तेजी से बढ़ रही बीमारियों में से एक है। यह न सिर्फ खुद एक बीमारी है, बक्लि कई और बीमारियों की जड़ भी है। इसका सबसे बड़ा कड़ा असंतुलित आहार और दिनचर्या माना जा रहा है। पर अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपने आहार में फाइबर रिच फूड शामिल करें।

डायबिटिक फूड है फाइबर

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपनी डेली डाइट में फाइबर रिच फूड जरूर शामिल करें। हमारे शरीर के लिए फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फाइबर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। जर्नल साइंस में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, डायटरी फाइबर की खपत से टाइप 2 डाइबिटीज से भी लड़ने में मदद करता है।

डायबिटीज है तो खाएं ये फाइबर रिच फूड

मेथी

मेथी के बीज और पत्तियां दोनों ही डायबिटीज से लड़ने में मददगार हैं। भरपूर मात्रा में फाइबर होने से पाचन क्रिया धीमी होती है जिससे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण होता है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। रात को सोने से पहले मेथी के बीज या सुबह मेथी का पानी लेना बहुत फायदेमंद है।

अमरूद

अमरूद में भी खूब फाइबर होता है। इससे कब्ज से भी लड़ने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। यह एक बढ़िया स्नैक्स साबित हो सकता है।

अलसी

अलसी फाइबर का खजाना है। रोजाना अलसी के सेवन से दिल की बीमारियां कम होती है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिवटी पर भी नियंत्रण करता है।

यह भी पढ़ें - डायबिटीज में गुस्‍सा आखिर क्‍यों बढ़ जाता है, जानें कारण

दालें

दालें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का भी अच्छा स्रोत होती हैं। दालों में पाई जाने वाली कार्बोहाइड्रेट का कुल 40 प्रतिशत फाइबर ही होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पपीता, चेरीज, तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, कद्दू के बीज भी डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source