
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 30, 2019 12:56 PM IST
ताड़गोला खाने के फायदे। © Shutterstock.
लीची की तरह ही दिखने वाला एक फल होता है ताड़गोला। इसकी तासीर ठंडी होती है। शायद इसी वजह से इसे आइस एप्पल भी कहते हैं। गर्मी के दिनों में इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। यह वाइट जेली की तरह दिखता है। खाने में यह हल्का मीठा होता है, जिसमें कई पोषक तत्व और पानी खूब होता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है।
गर्मी के मौसम में ताड़गोला अधिकतर भारत के तटीय क्षेत्रों जैसे-महाराष्ट्र के कोंकण गोवा और दक्षिण भारत के राज्यों में पाया जाता है। गर्मी के मौमस में यह फल शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ ही गर्मी की वजह से पैदा होने वाली बीमारियों से भी आपको बचाता है।
मिट्टी के तवे पर बनी रोटियों का करें सेवन, होते हैं कई फायदे
ताड़गोला में विटामिन बी 12, आयरन, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कैल्शियम पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। खनिजों और विटामिन्स से भरपूर यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।
ताड़गोला गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। © Shutterstock.
- गर्मियों में यह शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। डिहाइड्रेशन से बचाता है। सुबह एक गिलास ताजा जूस पीने से शरीर से पानी की कमी दूर होती है।
- ताड़गोला में विटामिन बी12 पाया जाता है, जो एसिडिटी में फायदेमंद होता है।
- हाई कैलोरी होने के कारण ताड़गोला के सेवन से गर्मियों के दिनों में होने वाली थकान से राहत मिलती है। यह इंस्टेट एनर्जी लेवल बढ़ाने की क्षमता रखता है।
- गर्भवती महिलाओं को यदि पेट संबंधित या कब्ज की परेशानी हो तो, उन्हें ताड़गोला फल को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। डॉक्टर से पहले सलाह जरूर ले लें।
- इसमें पोटैशियम अधिक होने के कारण यह लीवर को साफ करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
- पीरियड्स के दौरान वाइट डिस्चार्ज की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या को कम करने के लिए ताड़गोले का सेवन करें। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस इस समस्या से आराम दिलाने में मदद करते हैं।
लू और गर्मी के थपेड़ों से बचाए फालसा, साबुत खाएं या पिएं शर्बत होंगे शरीर को कई लाभ