... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 5, 2023 9:31 AM IST
High cholesterol Controlling Foods: सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर मे कोलेस्ट्रॉल लेवल का कंट्रोल रहना बहुत ही जरूरी है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है और वही बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए हानिकारक होता है। आजकल हमारे खराब खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण हमारे शरीर मे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। जिसके कारण हम गंभीर बीमारियो के शिकार हो जाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन भी कहा जाता है। हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल हमे कई बीमारियों से बचाने मे मदद करता है और इसके विपरीत बैड कोलेस्ट्रॉल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैस स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा ओर ज्यादा बढा देता है। अगर आप भी उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है तो आप इन फलो का सेवन करके इससे छुटकारा पा सकते है।
खट्रटे फलो मे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और साथ ही खट्टे फलो मे विटामिन सी और फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाइ जाती है जो हमारे शरीर से हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते है और साथ ही खट्टे फल हमारे दिल के लिए भी फायदेमद माने जाते है।
एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल के रोगीयो के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है जिन लोगो को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन लोगो को जरुर अपनी डाइट मे एवोकाडो का सेवन करना चाहिए क्योकि एवोकाडो काफी फायदेमंद होता कोलेस्ट्रॉल के रोगीयो के लिए है। क्योकि एवोकाडो मे एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल स्मूदी, सलाद, टोस्ट ,सैंडविच आदि मे कर सकते है।
सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल के रोगीयो के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है क्योकि सेब मे घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा मे पाए जाते है जो हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमद होते है, इसके अलावा सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद भी करता है।