गर्मियों में शारीरिक कमजोरी को दूर करेगा घर का बना ये प्रोटीन शेक, जानें चुटकियों में हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीका

Homemade Protein Shake Health Benefits: काम के चक्कर में बहुत से लोग अपना खाना-पीना छोड़ देते हैं और दिनभर कमजोरी महसूस करते है। आइए जानते हैं एक ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ चुस्त भी रखेगा। 

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 1, 2021 4:49 PM IST

Homemade Protein Shake Health Benefits: हम सभी जानते हैं कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये न सिर्फ आपको ऊर्जा देने का काम करता है बल्कि मसल्स मास को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप सुबह उठकर नाश्ता करने के बाद तुरंत घर से भाग लेते हैं तो आपको निश्चित रूप से प्रोटीन लेने की जरूरत है क्योंकि काम के चक्कर में बहुत से लोग अपना खाना-पीना छोड़ देते हैं और दिनभर कमजोरी महसूस करते है। क्या आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं? अगर आपका जवाब हां, है तो जरूरत है आपको एक ऐसा प्रोटीन शेक पीने की, जो आपको एनर्जी देने के साथ-साथ बीमार पड़ने से रोकें। आइए जानते हैं एक ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ चुस्त भी रखेगा। ये एक ऐसा प्रोटीन शेक है, जिसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से और चुटकियों में बना सकते हैं। ये प्रोटीन शेक टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। आइए जानते हैं इस शेक को बनाने का तरीका और इसके फायदे।

इन चीजों से तैयार करें अपना हेल्दी प्रोटीन शेक

दिन के किसी भी वक्त अगर आपको लगे कि आपके शरीर में एनर्जी की कमी हो रही है तो आप मिनटों में ये हेल्दी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। अगर आप घर पर हैं तो इस प्रोटीन शेक को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी। इस शेक को बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं इस हेल्दी और टेस्टी प्रोटीन शेक को बनाने का तरीका। इस प्रोटीन शेक का नाम है डार्क चॉकलेट बनाना शेक।

डार्क चॉकलेट बनाना शेक के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 केला
  • 1 कप दूध
  • 1 चम्मच चॉकलेट प्रोटीन पाउडर
  • 2 चम्मच डॉर्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट बनाना शेक बनाने का तरीका

इस प्रोटीन शेक को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप केले के छिलके को उतार लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।

अब डार्क चॉकलेट और चॉकलेट प्रोटीन पाउडर में केले के टुकड़ों को मिलाएं और 2 मिनट तक ग्राइंडर में घुमाएं।

जब ये अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें दूध मिलाएं और 5 मिनट के लिए फिर से ग्राइंड करें।

इस मिश्रण को एक गिलास में निकालें और आपका हेल्दी प्रोटीन शेक तैयार है।

घर में बने प्रोटीन शेक पीने से शरीर को मिलेंगे ये फायदे

  1. चाहते हैं शरीर में एनर्जी बनी रहे तो प्रोटीन शेक पीना शुरू कर दीजिए। इस शेक को पीने से शरीर की थकावट खत्म हो जाती है और आप ताजा महसूस करते हैं।
  2. बॉडीबिल्डिंग के शौकीन लोगों के लिए ये प्रोटीन शेक बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये मांसपेशियों के विकास में मदद करता है।
  3. इस प्रोटीन शेक को पीने से बॉडी रिचार्ज हो जाती है क्योंकि चॉकलेट आपमें ऊर्जा का संचार करती है।
  4. इस प्रोटीन शेक को पीने से शरीर में होने वाला दर्द दूर होता है और मसल्स तेजी से रिकवर होते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source