... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 2, 2021 2:34 PM IST
ऑक्सीजन लेवल को तुरंत बूस्ट करने का काम करते हैं इस मशहूर न्यूट्रिशिनिस्ट के ये 2 तरीके, घर में रहकर मेंटेंन रहेगा ऑक्सीजन लेवल
Foods to increase Oxygen Level in hindi : देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच फैली अन्य बीमारियों ने जीना मुहाल किया हुआ है। इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी भी कोरोना मरीजों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। डॉक्टर भी लोगों को घर पर रहकर कुछ एक्सरसाइज के साथ-साथ ऐसे फूड्स का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं, जो आपको इस महामारी से बचने में मदद करेंगे। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस कोच भी लोगों को अपने खानपान पर ध्यान देने को कह रहे हैं ताकि ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ अन्य समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सके।
मशहूर न्यूट्रिशिनिस्ट और वेलनेस कोच नीता भूपालम का कहना है कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से शरीर की सुरक्षा प्रदान करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं इसके अलावा ये हमारी कोशिकाओं को हेल्दी रखने के साथ-साथ सुरक्षित भी रखते हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए हमें आयरन और नाइट्रेट से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ये डाइटपूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाते हैं। हमें चुकंदर, पत्तेदार सब्जियां, अनार, लहसुन, गोभी, फूलगोभी, अंकुरित अनाज, मांस, नट और बीज का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके अलावा नाइट्रेट, आयरन, फोलिक एसिड, बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरे फूड्स हमारे खून में आयरन बढ़ाने में मदद करते हैं और ऑक्सीजन लाने-ले जाने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
ढेर सारा पानी पिएं
एक्सपर्ट बताते हैं कि हमें अपनी डाइट के अनुरूप ही ढेर सारा पानी पीना चाहिए क्योंकि हमारे सेल्स को भी सांस लेने की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। ऐसा करने से शरीर की सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाता है।
कम नमक वाली डाइट लें
अगर आप कम नमक का सेवन करते हैं तो ये न सिर्फ आपके हृदय और ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है बल्कि वॉटर रिटेंशन की समस्या को भी दूर करता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई पैदा नहीं होती।
½ कप कटा हुआ गाजर, 2½ कप अनार, 1/4 कप चुकंदर, 1/4 कप अजवाइन, ⅔ कप संतरा, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, चुटकी भर दालचीनी पाउडर, 1 स्पिरुलिना टैबलेट या 0.5 ग्राम स्पिरुलिना पाउडर
1- सबसे पहले सभी सामग्री को जूसर-मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें
2-सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद एक गिलास में डाल लें।
3-गिलास में डालने के बाद इसके ऊपर चिया सीड्स डालें और तैयार है आपकी ऑक्सीजन बढ़ाने वाली ड्रिंक तैयार है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.