बाजार में बिक रही हैं नकली सब्जियां, सेहत से ना करें खिलवाड़, इस तरह पहचानें नकली और असली सब्जी

नकली और केमिकल्स से पकायी गयी सब्जियां इन दिनों बाजार में बिक रही हैं। इन सब्जियों में जहां केमिकल्स होते हैं वहीं आर्टिफिशियल रंगों की मदद से इन्हें ताजा और हेल्दी दिखाने की भी कोशिश की जाती हैं। इन सब्जियों को खाने से आपका परिवार बीमार पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 5, 2025 2:05 PM IST

How to identify fake vegetables- सब्जियों का सेवन ना केवल हेल्थ के लिए अच्छा होता है बल्कि ये हमारे रोजमर्रा के खाने को इंट्रेस्टिंग और टेस्टी भी बनाती हैं। सुबह के सलाद से लेकर रात के डिनर में परोसी जाने वाली तरकारी तक हर काम के लिए ताजी और सीजनल सब्जियों (Seasonal vegetables In India) का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, ऐसा भी हो सकता है कि आप बाजार से जिस सब्जी को फ्रेश और ताजी समझकर ले आए हों वही सब्जी नकली हो। जी हां, इन दिनों बाजार में कई तरह की नकली सब्जियां भी बिक रही हैं जो आपके और आपके पूरे परिवार के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इन सब्जियों के सेवन से जहां आपके बीमार पड़ने का खतरा है वहीं, कुछ क्रोनिक हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क (Health problems due to eating fake vegetables) भी बढ़ सकता है। ऐसे में नकली सब्जियों (Adulterated vegetables)  को पहचानने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। जब भी अगली बार सब्जी खरीदने जाएं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें-

असली और नकली सब्जियां पहचानने के लिए टिप्स-Tips to check fake vegetables.

सब्जियों को सूंघकर देखें

जब भी सब्जियां खरीदें तो उन्हें सूंघकर चेक करें। केमिकल वाली स्मेल से आसानी से पहचाना जा सकता है कि सब्जियां नकली हैं। ऐसी सब्जियां खाने से आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

पुरानी होकर भी ताजी दिखे तो खराब हो सकती है सब्जी

आमतौर पर सब्जियां तोड़ने के एक-दो दिन बाद से ही मुरझाने लगती हैं। इसीलिए, सब्जियों को फ्रेश दिखाने के लिए उनपर केमिकल्स छिड़के जाते हैं। अगर आपको भी लगता है कि कोई सब्जी पुरानी होने के बाद भी ताजी दिख रही है तो उसे ना खरीदें।

बहुत चमकीली स्किन वाली सब्जियां ना खरीदें

ककड़ी, लौकी, तुरई और परवल जैसी सब्जियां जो गर्मियों औऱ बरसात के दिनों में ज्यादा बिकती हैं, उनको फ्रेश और हेल्दी दिखाने के लिए सब्जियों के छिलकों के ऊपर केमिकल की परत चढ़ायी जाती है। इससे सब्जियां अधिक चमकीली दिखायी देती हैं और हाथों-हाथ बिक भी जाती हैं। आप इस केमिकल पॉलिश के धोखे में ना आएं। अगर सब्जी का छिलका या स्किन बहुत चमकीला या प्लास्टिक जैसा दिखे तो उसे ना खरीदें।

तोड़ कर करें चेक

भिंडी (Okra), तुरई (Gourd) और ककड़ी (Cucumber) जैसी सब्जियों को खरीदने से पहले उन्हें तोड़कर देखें। अगर सब्जी का छिलका और अंदर की सब्जी का रंग अलग-अलग दिखायी दे तो समझ जाएं कि सब्जी केमिकल्स से भरी हुई है।

पानी में भिगोकर रखें सब्जियां

घर आने के बाद सब्जियों को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। अगर आपको सब्जियों का रंग छूटता हुआ दिखायी दे या पानी में तेल या ग्रीस जैसा कुछ दिखे तो समझ जाएं कि सब्जी को केमिकल्स में डुबोया गया है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।