क्या आप सही सलाद खा रहे हैं? अगर नहीं तो फायदे की बजाय होगा नुकसान

ज़ायका बढ़ाने के लिए सलाद को कई तरीकों से तैयार किया जाता है और इसमें कई तरह की चीज़ें भी मिलायी जाती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 31, 2018 7:01 PM IST

सलाद आपको सही मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है, आपका पेट भरता है और इन्हें खाकर आप अपना वेट लॉस गोल को भी अचीव कर सकते हैं क्योंकि सब्ज़ियों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ज़ायका बढ़ाने के लिए सलाद को कई तरीकों से तैयार किया जाता है और इसमें कई तरह की चीज़ें भी मिलायी जाती हैं। लेकिन अगर आप वेट लॉस के लिए सलाद खा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें।

  • अपने सलाद को कुरकुरा बनाने के लिए उसमें पापड़ या क्रंची नूडल्स ना मिलाएं। पापड़ जहां नमक से भरा होता है वहीं  आधा कप क्रंची नूडल्स में लगभग 120 कैलोरी होती है।
  • सलाद कॉम्बो के नाम पर अगर आप बाज़ार में क्रिस्पी चिकन वाले कॉम्बो खरीदते हैं तो ऐसा ना करें। क्रिस्पी चिकन में शक्कर की एक पतली परत होती है और कैलोरी के रूप में यह आपके शरीर में प्रवेश कर आपकी वेट लॉस की कोशिश को नाकाम कर सकती है।
  • चेरी, रेज़िन और प्रून्स की जगह आप नाशपाती, सेब, आंवले और आलूबुखारे जैसे फलों को मिठास के लिए अपने सलाद में मिलाएं।
  • इसी तरह किसी भी फैट-फ्री या कैलोरी-फ्री लेबल वाली ड्रेसिंग अपने सलाद में ना मिलाएं। इन चीजों में भी कैलोरी और नमक के अलावा प्रीज़र्वेटिव्स की मात्रा होती ही है। दही और नींबू का रस या ऑलिव ऑयल को आप सलाद की ड्रेसिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अपने सलाद में भूने चने,ग्रिल्ड चिकन, उबले अंडे, टोफू जैसी चीज़ें मिलाएं। ले सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन और फाइबर मिलेगा और और आप एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी के सेवन से बच जाएंगे।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source