
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 31, 2020 11:00 AM IST
क्या डायबिटीज में मूंगफली खानी चाहिए? ये है खाने का सही तरीका और फायदे।
Tips to control Diabetes: सर्दी के दिनों में मूंगफली (Peanuts) सबसे ज्यादा खाई जाती है। मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फैटी-एसिड, मिनरल्स, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन्स, कैल्शियम, विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह एक हेल्दी फूड है, जो शरीर को कई फायदे देती है। इसे अधिकतर लोग (Benefits of peanut) टाइम पास स्नैक्स की तरह खाते हैं। सर्दियों की धूप में छत पर बैठकर या फिर ऑफिस डेस्क पर, हर जगह लोग मूंगफली खाना पसंद (Peanuts in Diabetes) करते हैं।
मूंगफली खाने से वजन (Moongfali for weight loss) भी कम होता है। मूंगफली में मौजूद तत्व वजन घटाने में मदद करते हैं। हालांकि, डायबिटीज के रोगी किसी भी चीज को खाने से पहले दस बार सोचते हैं कि क्या उनके लिए यह फूड हेल्दी होगा। ऐसा मूंगफली खाने से पहले भी कई डायबिटीज के रोगियों (Diabetes) के मन में ख्याल आता है। जानें, क्या मूंगफली (Peanuts in Diabetes) खाना मधुमेह रोगियों के लिए हेल्दी होता है या नहीं (Health Benefits of peanuts)?
आज लोगों की जीवनशैली इतनी खराब हो चुकी है कि कोई भी डायबिटीज का शिकार हो रहा है। छोटे बच्चों में भी डायबिटीज की समस्या देखने को मिल रही है। कुछ सालों पहले तक यह एक अनुवांशिक रोग हुआ करता था, लेकिन अब यह एक लाइफस्टाइल डिजीज की कैटेगरी में शामिल हो चुका है। जब शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम बनती है, तो डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। डायबिटीज को जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है। आप बस इसे अपने खानपान, हेल्दी हैबिट्स, एक्सरसाइज, प्रॉपर मेडिकेशन के जरिए कंट्रोल में रख सकते हैं। आप खानपान में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं। हेल्दी फूड में डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंगफली (Peanuts for Diabetes) बेहतर माना गया है।
आप चाहते हैं कि आपको पाचन से संबंधित कोई समस्या ना हो, तो मूंगफली जरूर खाएं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। पेट साफ रहता है। पाचन प्रणाली मजबूत और चुस्त-दुरुस्त रहती है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में आप बेझिझक पीनट्स यानी मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसे आप रोस्टेड, कच्ची, उबाल कर, सॉल्टेड, फ्लेवर्ड या फिर प्लेन खा सकते हैं।
यदि आपको डायबिटीज है, तो आपके लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स (Diabetes superfoods) का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को नियंत्रित (Blood sugar level) करने में मदद करता है। मूंगफली (Peanuts in Diabetes) में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसलिए डायबिटीज में इसे डॉक्टर्स खाने की सलाह देते हैं।
Peanuts for Weight Loss: क्या मूंगफली खाने से वजन होता है कम?