Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Blood Sugar Level कम करने के लिए करें इन फलों से परहेज, कम होंगी कॉम्प्लिकेशन्स भी

कुछ फलों का सेवन डायबिटिक्स के रक्त में शुगर का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है। ऐसे ही कुछ फलों के बारे में पढ़ें यहां जो हाई ब्लड शुगर की समस्या को गम्भीर बना सकते हैं।(Fruits diabetics should not eat)

Blood Sugar Level कम करने के लिए करें इन फलों से परहेज, कम होंगी कॉम्प्लिकेशन्स भी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 18, 2022 9:01 PM IST

Fruits diabetics should not eat: संतुलित डाइट और सही फूड्स का सेवन ही डायबिटीज मैनेजमेंट का सबसे मुख्य नियम है। मधुमेह के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल उनकी डाइट  के आधार पर बढ़ सकता है या इसमें गिरावट हो सकती है।  इसीलिए, डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने के लिए लोग बहुत सावधानी से खाने-पीने की चीजों को चयन करते हैं। लेकिन, कई बार सही जानकारी ना होने पर लोग कुछ ऐसे फूड्स का भी सेवन कर लेते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। विशेषकर फलों के सेवन से जुड़ी ग़लतियां अक्सर कर जाते हैं। आम धारणा यही है कि फलों में हेल्दी कार्ब्स और पोषक तत्व की मात्रा अधिक होने के कारण उनके सेवन से मधुमेह रोगियों को नुकसान नहीं होगा लेकिन यह एक मिथक ही है। कुछ फलों का सेवन डायबिटिक्स के रक्त में शुगर का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है। ऐसे ही कुछ फलों के बारे में पढ़ें यहां जो हाई ब्लड शुगर की समस्या को गम्भीर बना सकते हैं।  (Fruits diabetics should not eat in Hindi)

डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए इन फलों से परहेज

मीठे आम बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

गर्मियों की शान और फलों का राजा कहा जाने वाले आम नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। पके हुए आम का सेवन करने से जहां सेहत को कई प्रकार के फायदे होते हैं वहीं डायबिटीज के मरीजों की समस्याएं पके आम के सेवन से बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। पका हुआ आम एक हाई कैलोरी फूड है जिसमें शुगर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जब लोग पके हुए आम का सेवन करते हैं तो इससे रक्त में ग्लूकोज तेजी से घुलने लगता है और ब्लड शुगर लेवल स्पाइक कर दाता है।

पाइनऐप्पल

डायबिटीज के मरीजों को अनानास का सेवन भी बहुत सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि, अनानास में नेचुरल शुगर बहुत अधिक मात्रा में पायी जाती है और यह एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। डायबिटीज में अनानास का सेवन करने से लोगों को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ सकता है। लम्बे समय तक ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित रहने से शरीर के विभिन्न अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है और डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स भी बढ़ सकती हैं।

Also Read

More News

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चीकू है हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

यह एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल होने के साथ-साथ स्वाद में बहुत मीठा भी होता है। इसीलिए चीकू का फल खाने से रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इसीलिए, डायबिटीज में चीकू का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।