9 दिनों का नवरात्रि व्रत तोड़ने के बाद नही पड़ेगें बीमार, तो फॉलो करें ये डाइट टिप्स, रहेंगे हेल्दी

व्रत के बाद जब लोग साधारण तरीके से खाना-पीना शुरू करते हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन तकलीफों से बचने के लिए व्रत तोड़ने के बाद खान-पान से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 29, 2023 3:44 PM IST

How to break Navratri Fast: चैत्र नवरात्रि का त्योहार खत्म हो रहा है और बहुत से लोग रामनवमी के पर्व के साथ अपना 9 दिनों का व्रत भी खोलेंगे। जैसा कि नवरात्रि के दौरान कुछ लोग एक से दो दिन तो वहीं कुछ लोग पूरे 9 दिनों तक व्रत करते हैं। इन 9 दिनों में लोग केवल फलाहार करते हैं और नौ दिनों के बाद व्रत खोलते हैं। इतने लम्बे समय के बाद जब लोग पहले की तरह खाना-पीना शुरू करते हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। चक्कर आने से लेकर कॉन्स्टिपेशन, एसिडिटी, सिरदर्द और कई बार उल्टियां भी होने लगती हैं। ऐसै में इन तकलीफों से बचने के लिए व्रत तोड़ने के बाद खान-पान से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखें। इस लेख में पढ़ें कुछ डाइट टिप्स, जो व्रत तोड़ते समय आप फॉलो करनी चाहिए। (How to break Navratri fasting right way in Hindi)

नवरात्र का व्रत खोलने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स (Diet tips for breaking navratri fasting)

इन चीजों से ना खोले अपना व्रत (What not to eat while breaking the fast)

उपवास या व्रत खोलते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी ऐसी चीज का सेवन ना करें जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो। जैसे व्रत हमेशा हल्के और सुपाच्य फूड्स के साथ ही करें। इतने दिनों तक व्रत के दौरान फल, दूध और दही जैसी चीजें खाने के बाद लोगों को कई बार लोगों को नमक-मसाले वाले फूड्स (Spicy foods) खाने की इच्छा होती है। लेकिन, व्रत तोड़ने के लिए ऐसी चीजों का सेवन ना करें। व्रत खोलते समय पकौड़े, कचौड़ियों या मालपुए जैसे हेवी और फ्राइड फूड का सेवन ना करें। इससे गैस बन सकती है और पेट में जलन भी हो सकती है। (side effects of eating oily food)

ना पीएं इन फलों का जूस (Fruits to avoid)

सिट्रस फ्रूट्स या खट्टे फलों का रस पीने से बचें। इनमें विटामिन सी (Vitamin C) और कई प्रकार के एसिड्स होते हैं। जब आप इनका सेवन करते हैं तो एसिडिटी और हार्ट बर्न जैसी समस्याएं हो सकती है।

कम मात्रा में ही खाएं (Portion control)

व्रत करने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर नीचे चला जाता है। इससे, घबराहट (Anxiety) जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसीलिए, सलाह दी जाती है कि, व्रत तोड़ने के लिए लोग हल्का और कम मात्रा में ही खाएं। अधिक मात्रा में खाने से लोगों को पेट में दर्द (Stomach pain), ब्लोटिंग और पेट में गैस (abdominal gas) की शिकायत हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source