
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 4, 2019 5:43 PM IST
गाउट (Gout Problem) की समस्या डिहाइड्रेशन से बढ़ जाती है।
गाउट (Gout Problem) की समस्या डिहाइड्रेशन से बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी के कारण ज़रूरी पोषक तत्वों का भी नुकसान होने लगता है। जिसके चलते यूरिक एसिड भोजन में घुल जाता है, जो शरीर के लिए नुकसान दायक है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से किडनी पर भी असर पड़ता है। इसीलिए गाउट से पीड़ित व्यक्ति को ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए, जो उनकी बॉडी में लिक्विड के स्तर को सही रखने में मदद करें। Tips for Gout Patients
अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी से करें। गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और पीएं। यह यूरिक एसिड के निर्माण को कम करेगे। विटामिन सी से भरपूर नींबू और गुनगुना पानी शरीर में पानी का स्तर भी सही रखेगा और यूरिक एसिड का स्तर भी बढ़ने नहीं देता।
यह भी पढ़ें- रोज़ पीते हैं नींबू पानी तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकता है दांतों को नुकसान !
खाना खाने के बाद बटरमिल्क या छाछ पीने की आदत गाउट के मरीज़ों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। यह यूरिक एसिड को कम करने के साथ बॉडी को हाइड्रेट भी करेगा।
शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सब्ज़ियां गाउट के मरीज़ो के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। टमाटर का सूप और शिमला मिर्च की सब्ज़ी आपको न केवल पोषण देगी बल्कि इनमें पानी का स्तर भी ज़्यादा होता है। इस वजह से शरीर को हाइड्रेट करने का काम करती हैं ये सब्ज़ियां और गाउट को दूर रखती हैं। (Tips for Gout Patients)
यह भी पढ़ें- पोटैशियम से भरपूर लो-कैलोरी फूड है फिडलहेड फर्न, हेल्दी हार्ट के लिए खाएं ये सब्ज़ी!