
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 14, 2019 1:54 PM IST
जानें, कुछ खास फलों और सब्जियों के बारे में जिससे आप सर्दियों में खुद को स्वस्थ रख सकें।
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में अधिकतर लोग कई शारीरिक समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम, गले में खराश, ठंड लगने से परेशान रहते हैं। ऐसे में बीमार होने से खुद को बचाने के लिए सावधानियां बरतनी (Tips for a Healthy Winter) शुरू कर दें। बेहद ठंडी हवा के अलावा हमारी खान-पान की आदतें भी सर्दियों (Tips for eating in winter) में हमारे बीमार पड़ने की वजह बनती हैं। ऐसे में इस मौसम में खानपान (Winter Diet) में मौसमी फलों और सब्जियों (seasonal fruits and vegetables) को खूब शामिल करें। ये आपको ठंड में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। जानें, उन फलों और सब्जियों के बारे में, जिसे आप सर्दियों के मौसम में जरूर खाना (Tips for eating in winter) चाहिए।
विटामिन सी से भरपूर यह फल हमारी त्वचा के साथ-साथ हमारे दिल का भी खूब ख्याल रखता है। साथ ही संतरा सर्दियों से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
ये तो केले का सेवन हर मौसम में लाभदायक होता है, लेकिन सर्दियों में यह बहुत खास होता है। और वो इसलिए क्योंकि केला पोटैशियम का सबसे बड़ा स्रोत होता है, जो कि सर्दियों के मौसम (Tips for eating in winter) में रक्तचाप के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही केले में विटामिन और फाइबर की मात्रा भी खूब पाई जाती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
आइरन, एंटीऑक्सिीडेंट और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत होता है अनार। साथ ही अनार में मौजूद फाइबर की मात्रा दिल से जुड़ी परेशानियों से बचाने में मदद करती है। एनिमिया से ग्रसित लोगों को अनार का रस पीना चाहिए।
मधुमेह से परेशान लोगों के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है पालक। कैंसर का खतरा कम करता है, रक्तचाप कम करता है, हड्डियां मजबूत करता है और आइरन, विटामिन, मिनरल से भरपूर होता है।
गाजर विटामिन ए और एंटीऑक्सिीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी त्वचा और आंखों की सेहत का खूब ख्याल रखते हैं। वंही मूली में पाए जाने वाले मिनरल, विटामिन और फाइबर आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाकर सर्दियों से बचाते हैं।
इसमें बड़ी मात्रा में आइरन, कैलशियम, मैग्निशियम, मैगनीज और पोटैशियम पाए जाते हैं और इसके साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करती है।
इन सब के अलावा, कुछ जड़ी-बूटी भी हैं, जैसे की तुलसी, अदरक, अजवाइन, इन्हें भी अपने नियमित भोजन में शामिल करके आप सर्दियों से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
Winter Health : सर्दी के मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स