... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 15, 2018 3:03 PM IST
जब बात फल खाने की आती है तो डायबिटीज़ के ज़्यादातर मरीज परेशान हो जाते हैं। उन्हें इस बात का डर सताता है कि कहीं कोई फल खाने से उनका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल बढ़ ना जाए। लेकिन जैसा कि फल फाइबर, विटामिन्स, मिनरल आदि का नैचुरल स्रोत हैं इसीलिए फल ना खाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
डायबिटीज़ के मरीज़ों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज़्यादातर फल फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, खासकर अगर उन्हें छिलका सहित खाया जाए तो वह ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने में मदद होती है। ज़्यादातर डायबिटिक्स को लगता है फल खाने से उनका शुगर लेवल बढ़ जाएगा लेकिन सच यही है कि ऐसा केवल उन्हीं फलों को खाने से होता है जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स(glycemic index) ज़्यादा होता है।
हमने बात की नैचुरोपैथ और स्पोर्ट न्यूट्रिशनिस्ट ध्वनि शाह से जिन्होंने बताया कि डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखते हुए हम किन फलों को खा सकते हैं।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स के आधार पर हम यहां लिख रहे हैं उन फलों के नाम जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, और इस सूची के आधार पर आप अपने लिए सही फल चुन सकते हैं।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल जिनका जीआई 55 से कम होता है।
मीडियम जीआई वाले फल ( 56 से 69)
हाई-जीआई वाले फल ( 70 या अधिक)
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock.