
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2020 7:37 PM IST
Spinach: Green leafy vegetables such as spinach, kale, arugula, and lettuce are excellent sources of fiber, calcium, and vitamin A. They also are low enough in calories, which can help with weight loss.
Tips For Beating Stress: स्ट्रेस और मानसिक परेशानियां आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। स्टुडेंट्स हों या ऑफिस गोअर्स, सभी को तनाव और एंक्जायटी जैसी परेशानियां होती हैं। तनाव की समस्या से राहत पाने के लिए जहां लोगों को मेडिटेशन (Meditation Benefits) और एक्सरसाइज़ जैसे लाइफस्टाइल चेंजेंस करने से फायदा होता है। वहीं डायट की मदद से भी मेंटल हेल्थ को बूस्ट किया जा सकता है। पालक (Spinach benefits) एक ऐसा ही फूड है जो मानसिक तनाव को कम करता है। इसीलिए, इसका नियमित सेवन करना चाहिए। (Tips For Beating Stress)
पालक आयरन के सबसे अच्छे सोर्सेज में से है। वहीं पालक खाने से मानसिक बीमारियां भी कम होती हैं। कुछ वर्ष पहले एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डाइट्रिक द्वारा एक रिसर्च किया गया। जिसमें, शोधकर्ताओं ने कहा कि, स्ट्रेस महसूस करने वाले लोगों की भूख कम हो जाती है। जिससे, उनके शरीर में पोषण की कमी हो सकती है और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को फोलेट से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। जैसा कि पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में फोलेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए, पालक खाने से मानसिक बीमारियों से परेशान लोगों को फायदा हो सकता है।
दरअसल, फोलेट एक ऐसा तत्व है, जो हमारे दिमाग में डोपामाइन हार्मोन्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। डोपामाइन मन को सूकून महसूस कराने वाले हार्मोन्स हैं, जो लोगों को खुशी और संतुष्टि भी महसूस कराते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस प्रकार का भोजन खाने से कुछ ही दिनों में फर्क भी दिखायी पड़ने लगता है। इससे, यह कहा जा सकता है कि पालक का सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है।
Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन 5 चीज़ों का सेवन, बीमारियां रहेंगी आपसे दूर
गिलोय से बढ़ती है इम्यूनिटी, ब्लड शुगर भी होता है कंट्रोल, डायबिटीज़ में ऐसे करें गिलोय का सेवन
रेड टी पीने से होती हैं हड्डियां मजबूत, जानें रेड टी के अन्य फायदे