छोड़िए महंगे सप्लीमेंट्स पर पैसे खर्च करना,घर में यूं बनाएं प्रोटीन पाउडर,पढ़ें पूरा तरीका

हर महीने प्रोटीन पाउडर पर एक बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे डाइजेस्टिव इश्यूज़, लीकी गट सिंड्रोम और स्किन एलर्जिस भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 13, 2023 10:14 AM IST

How to make protein powder at home: वेट लॉस हो या वेट गेन , दोनों के लिए सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन लोगों को अपनी रोजमर्रा की डाइट से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता उन्हें प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। विशेषकर, ऐसे लोग जो मसल्स बनाना चाहते हैं या खुद की बॉडी को कोई खास शेप देना चाहते हैं उन्हें प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन शेक का सेवन करने की सलाह  उनके ट्रेनर द्वारा अक्सर दी जाती है। इसीलिए, एथलिट्स, एक्टर्स, मॉडल, पहलवान और ऐसे लोग जिन्हें फिजिकली फिट या बल्की दिखने की जरूरत पड़ती है वे प्रोटीन सप्लीमेंट्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स के कई प्रकार होते हैं जैसे हे प्रोटीन और प्लांट बेस्ड प्रोटीन। इनका सेवन अलग-अलग बातों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। हालांकि, प्रोटीन सप्लीमेंट्स के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि इनकी कीमत बहुत अधिक होती है और इसीलिए, इसका सेवन करने वाले लोगों को हर महीने प्रोटीन पाउडर पर एक बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे डाइजेस्टिव इश्यूज़, लीकी गट सिंड्रोमऔर स्किन एलर्जिस भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप एक सस्ता, नेचुरल और सेफ पर्याय ढूढ़ रहे हैं जो कमर्शिल प्रोटीन पाउडर के नुकसान से आपको बचा सके और साथ ही शरीर को पोषण और एनर्जी दे तो आप घर पर अपना प्रोटीन पाउडर खुद बना सकते हैं। यहां आप पढ़ेंगे घर पर आसानी से प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका और उसमें इस्तेमाल होने वाले सभी नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के बारे में।

होममेड प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका (making protein powder at home recipe)

पोषण से भरपूर और नेचुरल चीजों की मदद से प्रोटीन पाउडर बनाने का एक बड़ा फायदा यह है कि आप आर्टिफिशियल स्वीटनर्स या एडिटिव्स और प्रीजर्वेटिव्स के नुकसान से बच सकते हैं और इनकी वजह से होने वाली कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए इन चीजों की की जरूरत पड़ेगी-

  • बादाम (Almonds)
  • भूने हुए चने(Roasted Chane)
  • सोयाबीन के बीज (ये बीज सफेद लोबिया जैसे दिखते हैं और राजमा के आकार के होते हैं।)
  • सूजरमुखी की बीज (Sunflower seeds)
  • ओट्स (Oats)

प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका (Making protein powder at home recipe in Hindi)

  • इन सभी चीजो को अच्छी तरह साफ करें और फिर किसी मोटे तले वाले बर्तन में हल्की आंच पर सभी चीजों को बारी-बारी भून लें।
  • 4-5 मिनट तक (या कुरकुरे होने तक) भूनने के बाद सभी चीजों को ठंडा होने के लिए किसी थाली या बर्तन में रख दें।
  • 1-2 घंटे बाद जब सभी चीजें अच्छी तरह ठंडी हो जाएं तो उन्हें मिक्सी में बारी-बारी और अलग-अलग पीस लें।
  • फिर  सभी चीजों को मिक्स कर लें और किसी डिब्बे में बंद करके रख दें। प्रोटीन पाउडर बनाते समय अपनी जरूरत के अनुसार, अलग-अलग चीजों की मात्रा कम या ज्यादा रख सकते हैं।
  • अपने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के अनुसार दिन में 2-3 बार दूध के साथ इस प्रोटीन पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी टिप पर अमल करने या किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक और एक्सपर्ट्स का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source