
Also Read
Time to Drink Water : स्वस्थ शरीर के लिए पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है। दुनिया में जितने भी जीव-जन्तु हैं, उन्हें पानी की आवश्यकता होती है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मनुष्य के शरीर में लगभग 60 प्रतिशत पानी होता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जब प्यास लगती है, वे तभी पानी पीते हैं। लेकिन ऐसा करना हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि पानी का सेवन किस समय (Time to Drink Water) करना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
सही मात्रा और समय में जल का सेवन करने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। सही मात्रा में पानी के सेवन से ही हम अपने बॅाडी सेल्स को मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में कमजोरी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है।
पानी का सेवन कभी भी सोने से ठीक पहने ना करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है। यदि आप सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करते हैं, तो आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है। ऐसे में हमारी नींद खराब होती है और पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। नींद पूरी ना होने से शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
बहुत से ऐसे लोग होते हैं, तो खाने के साथ पानी पीते हैं, लेकिन आपको बता दें कि खाने से कम से कम आधा घंटा पहले और बाद में पानी नहीं पीना (Time to Drink Water) चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, खाना भी हम ठीक से नहीं खा पाते हैं।
खाना खाने के करीब आधा घंटा बाद पानी का सेवन (Time to Drink Water) करें। इससे आपको काफी लाभ हो सकते हैं। इस समय पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इस समय आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है। अगर आपको सोने से पहले पानी पीने की आदत है तो सोने से करीब आधा घंटा पहले पानी का पिएं।