
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 24, 2019 1:47 PM IST
तिल खाने के सेहत लाभ जानेंगे, तो जरूर करेंगे इसके सेवन।
सर्दियों के मौसम में खाने-पीने की ढेर सारी हेल्दी और पौष्टिक चीजें उपलब्ध होती हैं। फिर चाहे हरी पत्तेदार सब्जियां हों, मौसमी फल हो या फिर कोई हेल्दी अनाज। तिल (Til benefits) भी उन्हीं में से एक है, जो सर्दी के मौसम में खूब खाया जाता है। इस मौसम में तिल से बनी कई चीजें खाने के लिए मिल जाती हैं। खासकर, मकर संक्रांति के उपलक्ष में काले और सफेद तिल के लड्डू लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। सेहत के लिए भी तिल काफी हेल्दी होता है। यह आकार में बेशक छोटा होता है, लेकिन गुणों में काफी बड़ा होता है। जानें, तिल (Til benefits) खाने के सेहत लाभ क्या-क्या होते हैं।
तिल में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाता है। इससे आप हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक आने की संभावनाओं से बचे रहते हैं।
तिल (Til health benefits in hindi) से बनी चीजें खाने से आपको कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। काले तिल (Black til benefits) को जब आप चबाकर खाते हैं और फिर ठंडा पानी पी लेते हैं, तो बवासीर की समस्या कम होती है।
यूं करें तिल के तेल का इस्तेमाल, मुंहासों से मिलेगा दो दिन में छुटकारा
कुछ लोगों की खांसी जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेती है। खासकर, सूखी खांसी है, तो तिल के साथ थोड़ी से मिश्री खाने से भी लाभ मिलता है। आप चाहें तो तिल के तेल में लहसुन की एक कली डालकर हल्का गर्म कर लें। इसे कान में डालने पर कान का दर्द दूर होता है। सर्दियों में तिल खाने से शरीर की खोई हुई ऊर्जा शक्ति भी वापस आती है। तेल से जब आप शरीर की मालिश करते हैं, तो दर्द में राहत मिलती है।
तिल (sesame health benefits) मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, अवसाद, चिंता आदि को भी कम करता है। प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में तिल खाने से दिमाग चुस्त रहता है और सभी तरह की मानसिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
तिल बालों के लिए भी हेल्दी होता है। तिल के तेल का इस्तेमाल आप बालों में करें। हर दिन तिल से बनी चीजों का सेवन करें, बालों का असमय पकना और झड़ना बंद हो जाएगा।
यह चेहरे को भी निखारता है। इसके लिए आप तिल (Til health benefits) के कुछ दाने को दूध में डालकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे रंग निखरता है। चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। तेल की मालिश भी त्वचा पर कर सकती हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।