थायराइड में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट
थायराइड में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट
Thyroid Diet What to Eat and Avoid for Better Thyroid Health : थायराइड के मरीजों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। ताकि थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाया जा सके।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Updated : January 27, 2026 9:30 AM IST
Hypothyroidism, also known as underactive thyroid, is a medical condition that occurs when your thyroid gland or butterfly glands do not produce enough thyroid hormones to meet the demand of your body’s needs. According to healthcare professionals, thyroid hormones are vital for a healthy lifestyle, as it controls the way your body uses energy. Thyroid hormones can affect nearly every organ in your body, slow down your body’s function, including the way your heart beats. Researchers claim that consuming the right food and avoiding produce that can trigger thyroid symptoms can help manage the metabolic disorder. Here are seven foods that people diagnosed with hypothyroidism must avoid in 2026:
आज के समय में थायराइड एक बहुत ही आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। भारत में लाखों लोग थायराइड डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा थायराइड के मामले देखे जाते हैं। थायराइड के मरीज इस बीमारी को मैनेज करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि थायराइड में दवाओं के साथ-साथ सही खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
थायराइड के मरीज अगर खानपान में लापरवाही बरती तो इससे थायराइड फंक्शन और भी ज्यादा बिगड़ सकता है। जनवरी का महीना जब थायराइड अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जा रहा है, तब ये जानते हैं कि थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
थायराइड में सही डाइट क्यों जरूरी है?
डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, थायराइड हार्मोन सीधे तौर पर हमारे पाचन, वजन, हार्मोन बैलेंस और एनर्जी लेवल से जुड़ा हुआ है होता है। ऐसे में जब हम थायराइड की दवाओं के साथ गलत खानपान को फॉलो करते हैं, तो इससे दवाओं का असर कम हो जाता है। थायराइड में सही डाइट न लेने से वजन तेजी से बढ़ या घट सकता है। इतना ही नहीं खानपान से थकान, बाल झड़ना, कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यही कारण है थायराइड मरीजों के लिए बैलेंस्ड और न्यूट्रिशन-रिच डाइट बहुत जरूरी है।
आयोडीन युक्त फूड्स- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी एक रिसर्च बताती है कि आयोडीन थायराइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी है। इसलिए थायराइड के मरीजों के लिए आयोडीन युक्त फूड्स खाना बहुत जरूरी है। थायराइड के मरीज आयोडाइज्ड नमक (सीमित मात्रा में), दूध और दही, अंडा और मछली को खाने का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
सेलेनियम वाले फूड्स- सेलेनियम थायराइड हार्मोन को एक्टिव करने में मदद करता है। डाइटिशियन प्रांजल कुमत बताती हैं कि थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए खाने में ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज, अंडा, साबुत अनाज को जरूर शामिल करना चाहिए। Journal of Clinical Endocrinology & Metabolism (2012) इस स्टडी में पाया गया कि सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा थायराइड हार्मोन फंक्शन को बेहतर बनाती है और सूजन को कम करती है।
प्रोटीन रिच फूड- मांसपेशियों के निर्माण और मेटाबॉजिल्म को सुधारने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। खाने में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की दाल, पनीर, सोया और दही को शामिल करना चाहिए।
जिंक- जिंक हार्मोन बैलेंस और इम्यूनिटी के लिए जरूरी होता है। थायराइड के मरीज जिंक की पूर्ति के लिए खाने में कद्दू के बीज, काले चने, दालें और ड्राई फ्रूट्स ऐड करना चाहिए। जिंक हार्मोन को बैलेंस करके थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाता है।
फाइबर - थायराइड के मरीजों में कब्ज की समस्या आम होती है। कब्ज को दूर करने के लिए थायराइड के मरीजों के खाने में फाइबर का होना बहुत जरूरी है। फाइबर के लिए ओट्स, दलिया, हरि सब्जियां और ताजे फल खाएं। फाइबर खाने से मल को मुलायम बनाता है और पेट सही तरीके से साफ हो जाता है। इससे कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य परेशानियां नहीं होती हैं।
थायराइड के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?
सोया प्रोडक्ट- थायराइड के मरीजों के लिए सोया खाना फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सोया और सोया प्रोडक्ट खाने से दवाओं के अवशोषण में रुकावट डाल सकता है। इसलिए सोया के सेवन कम मात्रा में करें।
ग्लूटेन (Gluten): कई मामलों में थायराइड की समस्या ऑटोइम्यून (Hashimoto's) होती है। ऐसे में गेहूं, जौ और राई में मौजूद ग्लूटेन शरीर में सूजन बढ़ा सकता है। डाइटिशियन बताती हैं थायराइड के मरीजों को ग्लूटेन युक्त फूड्स खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
कैफीन: कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स घबराहट और धड़कन को बढ़ा सकते हैं, जो हाइपरथायरायडिज्म के मरीजों में पहले से ही अधिक होती है। यही कारण है थायराइड के मरीजों को कैफीन का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
इन चीजों के अलावा थायराइड के मरीजों को खाने में सीमित मात्रा में नमक को शामिल करना चाहिए। सफेद नमक में आयोडीन पाया जाता है। आयोडीन की अधिकता और कमी भी थायराइड हार्मोन के फंक्शन को बिगाड़ सकती है।
Highlights
थायराइड में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है।
थायराइड में जिंक का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा है।
थायराइड में कैफीन का सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.