
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 18, 2022 12:24 PM IST
आपने भी अपने जीवन में कभी न कभी करोंदा जरूर खाया होगा, यह एक खट्टा फल होता है जो झाड़ीनुमा पेड़ पर लगता है। हल्के लाल और गुलाबी रंग का यह छोटा सा फल खाने में खट्टा जरूर होता है, लेकिन इससे मिलने वाले लाभ बेहद कमाल के होते हैं। करौंदा फल खाने से शरीर की कई बड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं और साथ ही साथ शरीर के कई फंक्शन ठीक तरीके सा काम करने लग जाते हैं। तरह-तरह के विटामिनों और अन्य अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए और बच्चों को भी खिलाना चाहिए। इसलिए अगली बार जब भी आप मार्केट में जाएं तो करौंदा फल ढूंढकर जरूर लेकर आएं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के करौंदा से मिलने वाले ती प्रमुख फायदों के बारे में बताया है, चलिए जानते हैं इनके बारे में
View this post on Instagram
किसी भी बीमारी से बचने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले पाचन क्रिया ठीक होना जरूरी होता है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल में हमारी प्राचन प्रणाली प्रभावित हो रही है, इसलिए हमे अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना है, जो हमारी पाचन क्रिया में सुधार ला सके। ऐसे में करौंदा को अपने आहार में शामिल करना पाचन क्रिया को अच्छा बनाने का एक स्मार्ट मूव हो सकता है।
कई बार शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ जाती है, जो बिना किसी इमेजिंग टेस्ट के दिखाई नहीं देती और उससे परेशानियां भी काफी हो जाती हैं। ऐसी सूजन कई बार किसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाती है, जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना भी जरूरी होता है, जो सूजन व लालिमा जैसी समस्याओं को दूर रखे। अपनी डाइट में करौंदा को शामिल करके इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
आजकल बिजी हो रही लाइफस्टाइल में लोगों को अक्सर तनाव और डिप्रेशन की समस्याएं रहती हैं। ये मानसिक बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका समय पर इलाज करना जरूरी होता है और ऐसा न हो गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। करौंदा मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिससे तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर करने में मदद मिल सकती है। आपको भी अपनी डाइट में करौंदा जरूर शामिल करना चाहिए।
अगर आप पहली बार करौंदा का सेवन करने जा रहे हैं, तो एक ही बार में ज्यादा न खाएं। कई बार लोगों को किसी नई चीज से एलर्जी हो सकती है, इसलिए शुरू में उसे कम मात्रा में ही खाएं। हालांकि, फलों आदि से एलर्जी होना बहुत ही दुर्लभ मामलों में देखा जाता है, लेकिन फिर भी डॉक्टरों के अनुसार ही इसकी डाइट शुरू करनी चाहिए।