
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 30, 2024 2:07 PM IST
Cholesterol Kaise Kam Kare : खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, शरीर में काफी ज्यादा खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नसों में ब्लॉकेज हो सकती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप नींबू के छिलकों से बनी चटनी का सेवन कर सकते हैं। यह काफी प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं नींबू के छिलकों की चटनी से किस तरह कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल?
नींबू के छिलकों में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का गुण होता है। दरअसल, इसमें पॉलीफेनॉल फ्लेवोनोइड्स होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद करते है। साथ ही इसकी मदद से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है। अगर आप अपने शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।
नींबू के छिलकी की चटनी बनाने के लिए इसे फेंके नहीं, बल्कि इसके छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट वें। अब इसे एक साथ बोतल में डालें और नमक डालकर धूप में कर दें।
ध्यान रखें कि 2 कप नींबू के छिलके में ½ कप नमक डालना है। एक सप्ताह के बाद नमक का पानी (1 कप पानी के लिए 1/4 कप नमक) तैयार कर लें और इसे बोतल में डालकर रख लें।
अब तैयार नींबू में से 4 से 5 नींबू का छिलका लें, इसमें हरी मिर्च, गुड़, मेथी दाना और हींग डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस भी मिक्स करें। अब इस मिश्रण को रोटी या फिर अपनी के साथ खाएं।