
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 28, 2023 1:58 PM IST
Cholesterol Kaise Ghatayein : शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल का स्तर कई तरह की समस्याओं की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक इत्यादि का खतरा रहता है। अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाना चाहते हैं, तो किचन में रखे मसालों और सब्जियों का प्रयोग करें। अगर आप किचन के इन चीजों का प्रयोग एक दवा की तरह सही तरीके से करते हैं, तो काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। किचन में रखी कई तरह की सामग्री में लहसुन एक ऐसा असरदार उपाय है, तो आपके कोलेस्ट्रॉल को कुछ ही दिनों में कम कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि अगर आप प्रति दिन लहसुन की एक कली या 3-6 ग्राम लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में लगभग 10% तक कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। बता दें कि हमारे ब्लड में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसमें बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल शामिल है।
कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) यानि खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अगर ब्लड में काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक या फिर हार्ट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं, उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल हृदय संबंधी स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम करता है। लहसुन के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप लहसुन का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-
कच्चा लहसुन : सुबह रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन की कलियों को चबाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
शहद और लहसुन : जार में शहद को भरकर इसमें लहसुन की कलियों को डालकर करीब 1 सप्ताह तक रखें। इसके बाद इसका सेवन नियमित रूप से करें। इससे कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिल सकती है।
सरसों तेल में पकाकर खाएं लहसुन : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए लहसुन को सरसों तेल में पकाकर खाया जा सकता है। यह सर्दी-जुकाम की परेशानी को कम कर सकता है।
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.