... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 7, 2019 8:29 PM IST
इस तरह के चावल खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम इसे पूरी तरह अब्जोर्ब नहीं करता यानी सभी कैलोरी को ग्रहण नहीं करता। © Shutterstock.
विशेषज्ञ मानते हैं कि चावल में काफी मात्रा में कैलोरी पायी जाती है जो कि वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यही कारण है कि पसंद होते ही भी कुछ लोग चावल से दूरी बनाए रखते हैं। जबकि यह भारत में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाने वाला अन्न है। दुनिया भर में चावल की कई किस्में हैं। जिससे यह साबित होता है कि भारत में ही नहीं दुनिया भर में लोग चावल के दीवाने हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि एक ऐसा तरीका जिससे चावल खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा आपका वजन।
यह भी पढ़ें - ईवनिंग टाइम का स्वाद बढ़ा देगा आलू से बना ये हेल्दी स्नैक्स
इस तरह कम की जा सकती है चावल में मौजूद कैलोरी
सवाल है कि किस तरह चावल को पकाया जाए ताकि कैलोरी में गिरावट आ सके? शोधकर्ताओं के मुताबिक इसके लिए किसी लैब में जाने की जरूरत नहीं है। आपको आधी कटोरी नान-फोर्टिफाइड सफेद चावल लें, उसमें एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इसे उबले पानी में डाल दें। इसके बाद इस उबले पानी में चावल को करीब 40 मिनट तक पकाएं। पक जाने के बाद पके चावल को 12 घंटों के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। अंततः इसे निकालकर चाहें तो ठंडा या फिर दोबारा हल्का गर्म करें इस चावल का मजा लें।
यह भी पढ़ें – सीख लें खाने का यह तरीका, सेहत को होगा डबल फायदा
कैसे हुई कैलोरी कम
यह जानना दिलचस्प है कि इस तरह पकाए गए चावल में कैलोरी की किस तरह कमी होती है? शोधकर्ता बताते हैं कि दरअसल इस तरह पकाए गए चावल को जब ठंडा किया जाता है, इसमें ग्लूकोज मोलिक्यूल्स टाइट बांड्स बनाते हैं जिसे रेसिस्टेंट स्टार्च कहा जाता है। मतलब यह कि इस तरह के चावल खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम इसे पूरी तरह अब्जोर्ब नहीं करता यानी सभी कैलोरी को ग्रहण नहीं करता। कुल मिलाक यह हुआ कि इसमें मौजूद तत्वों को हमारा शरीर स्वीकार नहीं करता। इस तरह यह चावल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें – कौन से हैं वे आहार, जो बन सकते हैं पथरी का कारण
नारियल तेल की भूमिका
इस तरह पकाए गए चावल में नारियल तेल का महत्वपूर्ण रोल है। दरअसल नारियल तेल में मीडियम-चेन फैटी एसिड होता है। यह अन्य फैटी पदार्थ की तुलना में बेहतर होते हैं मसलन मक्खन, घी आदि।
कितना लाभकारी
यह तरीका सामान्य तरीकों से चावल बनाने से 10 गुणा ज्यादा हेल्पफुल है। इस तरीके से आपके शरीर में 60 फीसदी कैलोरी कम कर सकती हैं। शोधकर्ताओं की टीम ने यह भी पाया है कि यदि इस पके हुए चावल को यदि दोबारा गर्म किया जाए तो भी इससे इसकी कैलोरी संख्या में इजाफा नहीं होगा।